ख़बर रायपुर
स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों एवं शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके त्याग, बलिदान और देशभक्ति को स्मरण किया।
डॉ. महंत ने अपने संदेश में कहा कि देश को मिली आजादी हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। यह स्वतंत्रता हमें अनेक वीर सपूतों के संघर्ष और कुर्बानी के बाद प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि हमें मिली इस आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का मुख्य दायित्व है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का भी अवसर है। सभी नागरिकों को देश और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
युवाओं से सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान –
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने युवाओं और विद्यार्थियों को विशेष संदेश देते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, नवाचार, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा खेल, शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सदुपयोग करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
एकता और भाईचारा मजबूत करने की अपील –
डॉ. महंत ने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव ही देश की प्रगति की मजबूत आधारशिला है। सभी लोग मिल-जुलकर प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















