खबर सक्ती ...
जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन ..

सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ गरिमामय ढंग से मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय के निकट स्थित मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन भी किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती जांगड़े ने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में शांति और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। सांसद श्रीमती जांगड़े ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शहीदों के परिजनों और मीसाबंदियों का हुआ सम्मान –

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। शहीदों के परिजनों एवं मीसाबंदियों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आठ प्लाटून ने दी शानदार परेड प्रस्तुति –
स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुल आठ प्लाटून ने हिस्सा लिया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक उमेश राय रहे। प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम पुरस्कार जिला पुलिस बल पुरुष प्लाटून को मिला, जिसका नेतृत्व प्रशिक्षु उप निरीक्षक राहुल वाजपेयी ने किया। द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला प्लाटून को मिला, जिसका नेतृत्व प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुश्री पूजा यादव ने किया, जबकि तृतीय पुरस्कार नगर सेना प्लाटून को प्राप्त हुआ, जिसका नेतृत्व धलेंद्र कुमार मरावी ने किया।

इसी प्रकार अनप्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी सीनियर प्लाटून बालक वर्ग ने प्रथम, एनसीसी सीनियर प्लाटून बालिका वर्ग ने द्वितीय तथा एनसीसी जूनियर विंग प्लाटून बालक वर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां –
समारोह में संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती, अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती, गुंजन एजुकेशन स्कूल सक्ती एवं जेबीडीएवी स्कूल सक्ती के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की धुनों पर आधारित शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया और पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती ने प्रथम, जेबीडीएवी स्कूल सक्ती ने द्वितीय तथा गुंजन एजुकेशन स्कूल सक्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद –


जिला स्तरीय समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, टिकेश्वर गबेल, रामनरेश यादव, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं जिलेवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता देवाशीष बेनर्जी ने किया। समारोह में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























