खबर कोरबा
मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खोले गए, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 41,080 क्यूसेक पानी ..

कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में पानी की लगातार अधिक आवक को देखते हुए रविवार 16 अगस्त को शाम 4 बजे बांध के कुल 9 गेट खोलकर जल निकासी की जा रही है। बांध का जलस्तर 358.60 मीटर दर्ज किया गया, जो कुल भराव क्षमता का 93.65 प्रतिशत है। मुख्य अभियंता बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा और अनुमति के बाद बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने के लिए गेट खोले गए हैं।
बांध प्रबंधन के अनुसार गेट क्रमांक 2 को 0.10 मीटर, गेट क्रमांक 3 को 0.40 मीटर, गेट क्रमांक 4 से 8 तक प्रत्येक गेट को 1.00 मीटर तथा गेट क्रमांक 9 को 0.40 मीटर और गेट क्रमांक 10 को 0.10 मीटर खोला गया है। सभी गेटों की संयुक्त ओपनिंग 6.00 मीटर है। इन गेटों के माध्यम से करीब 32,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
इसके अलावा हाइडल पावर प्लांट के माध्यम से करीब 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार बांध से हसदेव नदी में कुल 41,080 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। वहीं बांध में पानी की आवक लगभग 16,700 क्यूसेक बताई गई है।
बांध का जलस्तर पिछले सात घंटों में करीब 7 सेंटीमीटर नीचे आया है। हालांकि शाम 4 बजे के अपडेट के अनुसार पिछले करीब ढाई घंटे से जलस्तर 358.60 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। जलस्तर 358.32 मीटर यानी करीब 92 प्रतिशत तक आने के बाद गेटों को बंद किए जाने की संभावना जताई गई है। इसके बाद बांध में आने वाले पानी को मुख्य रूप से जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से बाहर निकाला जाएगा।
प्रशासन एवं बांध प्रबंधन द्वारा जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा परिस्थितियों के अनुसार गेटों के संचालन को नियंत्रित किया जाएगा।
💠 एक नजर कोरबा जिला मैं हुई बारिश का आंकड़ा ..

खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























