Connect with us

ख़बर रायपुर

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका ..

Published

on

छात्रहित में लिया गया फैसला : उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब राज्य के जिन शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में सीटें रिक्त हैं, वहां विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश ले सकेंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना है। दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण निर्धारित समय-सीमा में प्रवेश नहीं ले सके थे। सरकार नहीं चाहती कि केवल प्रवेश की तिथि समाप्त होने के कारण किसी योग्य विद्यार्थी का एक वर्ष खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्रहित में प्रवेश की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

मंत्री वर्मा ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और जिन महाविद्यालयों में सीटें उपलब्ध हैं, वहां निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

पहले 14 अगस्त तक थी समय-सीमा –

उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश के अनुसार प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई थी। इसके बाद कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक प्रवेश का प्रावधान था। निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी प्रदेश के कई महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीटें रिक्त रह गई थीं। वहीं दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई विद्यार्थी भी समय पर प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे।

इन परिस्थितियों को देखते हुए राज्य शासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि में विस्तार करते हुए अब 31 अगस्त 2026 तक रिक्त सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी है। शासन के इस निर्णय से ऐसे विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश अब तक कॉलेज में दाखिला नहीं ले सके हैं।

Latest

ख़बर रायपुर10 मिनट ago

अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर27 मिनट ago

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका ..

छात्रहित में लिया गया फैसला : उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग...

खबर जांजगीर-चांपा ..48 मिनट ago

🚨 जांजगीर एवं चांपा थाना क्षेत्र में HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की रेड ..

🚨 तीन दुकान संचालकों से 56 नग डुप्लीकेट तेल जब्त, कीमत करीब 2.50 लाख रुपये .. जांजगीर-चांपा, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी...

खबर कोरबा2 घंटे ago

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खोले गए, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 41,080 क्यूसेक पानी ..

कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में पानी की लगातार अधिक आवक को देखते हुए रविवार 16 अगस्त को शाम 4...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 735.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, मालखरौदा में सर्वाधिक बारिश ..

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: जिले में 13.2 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा सबसे आगे .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू मानसून...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस ..

सक्ती, नगर के शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending