Connect with us

खबर कोरबा

बडी खबर: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध से अब 49,828 क्यूसेक पानी होगा डिस्चार्ज, बांध के 9 गेट खुले, लगातार बारिश से बढ़ी पानी की आवक; निचले इलाकों में अलर्ट ..

Published

on

कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में लगातार पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाने का निर्णय लिया है। सोमवार 17 अगस्त की सुबह बांध का जलस्तर 358.70 मीटर दर्ज किया गया, जो कुल क्षमता का 94.24 प्रतिशत है। पिछले 10 घंटे में जलस्तर में करीब 7 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

बांध के वर्तमान में 9 गेट खुले हुए हैं। इन गेटों से कुल करीब 41,000 क्यूसेक पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। बांध से पानी छोड़ने की प्रक्रिया 16 अगस्त की सुबह 8:45 बजे से लगातार जारी है। अब जलाशय में पानी की आवक को देखते हुए सोमवार सुबह करीब 10 बजे डिस्चार्ज की मात्रा में 8,828 क्यूसेक की और वृद्धि की जाएगी। इसके बाद बांध से कुल 49,828 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

इधर क्षेत्र में बारिश का दौर भी जारी है। रविवार रात करीब 9 बजे से लगभग दो घंटे तक तेज बारिश हुई। सोमवार सुबह भी करीब 45 मिनट से तेज बारिश जारी रही। लगातार बारिश के कारण जलाशय में पानी की आवक बढ़ रही है, जिसके चलते बांध प्रबंधन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बांध से पानी छोड़े जाने की मात्रा बढ़ाए जाने के बाद नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने तथा अनावश्यक रूप से पानी के बहाव वाले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है।

प्रशासन एवं बांध प्रबंधन ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने कहा है।

Latest

खबर कोरबा2 घंटे ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा ,...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा10 घंटे ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending