ख़बर रायपुर
गांव की डबरी नुमा गड्ढे में डूबे सगे भाई-बहन, मौकेपर हुई मौत ..

6 वर्षीय छोटा भाई को बचाने पानी में उतरी 12 वर्षीय बहन भी डूबी, गांव में पसरा मातम ..
रायपुर, लगातार हो रही बारिश के बीच मानपुर विकासखंड के औंधी गांव में एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। 6 वर्षीय छोटा भाई पानी से भरे डबरी नुमा गड्ढे में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए उसकी 12 वर्षीय बहन ने पानी में छलांग लगा दी। दोनों ही पानी से बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, औंधी गांव निवासी निजी विद्यालय के शिक्षक जीवन तिर्की के 12 वर्षीय बेटी सृष्टि तिर्की और 6 वर्षीय बेटा एलेक्स तिर्की रविवार को गांव से लगे अपने खेत में खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों खेत में स्थित डबरी नुमा गड्ढे के पास पहुंच गए। लगातार बारिश के कारण गड्ढे में पानी भरा हुआ था। खेलते समय एलेक्स पानी में चला गया और डूबने लगा।
छोटे भाई को पानी में डूबता देख सृष्टि उसे बचाने के लिए तत्काल पानी में उतर गई। उसने भाई को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई और परिस्थितियों के चलते वह भी बाहर नहीं निकल सकी। देखते ही देखते दोनों भाई-बहन पानी में डूब गए। बताया गया कि परिवार के अन्य सदस्य कुछ दूरी पर खेत में मौजूद थे। जब तक उन्हें घटना की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
💠 एक ही स्कूल में पढ़ते थे दोनों –
सृष्टि और एलेक्स दोनों एक ही निजी विद्यालय में पढ़ते थे, जहां उनके पिता जीवन तिर्की शिक्षक हैं। सृष्टि कक्षा छठवीं और एलेक्स कक्षा पहली में अध्ययनरत था। परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी बेहद मार्मिक है कि दोनों भाई-बहन ने एक दिन पहले ही 15 अगस्त को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया था। अगले ही दिन हुए हादसे ने परिवार और पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।
💠 बारिश के कारण पोस्टमार्टम में देरी –
औंधी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नवल साव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। लगातार बारिश के कारण दोनों शवों का पोस्टमार्टम 17 अगस्त को कराया गाया। प्रारंभिक परीक्षण के बाद शवों को परिजनों के पास रखा गया है। घटना के बाद तिर्की परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















