खबर सक्ती ...
डिजिटल पंचायत के अटल डिजिटल सेवा केंद्र एवं आरके इंडस्ट्रीज में शान से लहराया तिरंगा ..

जिला संवाददाता — डॉ. राम कुमार मनहर, जिला सक्ती।
सक्ती/बेलादुला, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जैजैपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलादुला स्थित अटल डिजिटल सेवा केंद्र एवं आरके इंडस्ट्रीज परिसर में 15 अगस्त को आन-बान-शान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष लगाए। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव संतोष बंजारे, केंद्र संचालक डॉ. राम कुमार मनहर, पंचगण, छात्र-छात्राएं, पालक, गुरुजन, माता-बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया गया। डॉ. राम कुमार मनहर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में सभी की सहभागिता का आह्वान किया।
🌺 ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिल रहीं डिजिटल सेवाएं –
ग्राम पंचायत बेलादुला स्थित अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से बेलादुला सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को विभिन्न डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल रहा है। केंद्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से संबंधित सेवाएं, बैंकिंग कार्य, खाता खोलना, डीबीटी लिंक, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, फोटो फ्रेमिंग, प्रिंटिंग तथा मल्टीकलर प्रिंटिंग जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं।
🌺 आरके इंडस्ट्रीज में सीमेंट खंभे और जाली तार का निर्माण –
बेलादुला स्थित आरके इंडस्ट्रीज में सीमेंट के गोल एवं चौकोर खंभे, गमले, प्रीकास्ट रेडीमेड बाउंड्रीवाल, रमा जाली, वेल्डिंग जाली, श्यामा जाली सहित विभिन्न प्रकार की जाली एवं निर्माण सामग्री का निर्माण और विक्रय किया जाता है। ग्राहकों की सुविधा के लिए घर पहुंच सेवा भी उपलब्ध है। संपर्क के लिए डॉ. राम कुमार मनहर के मोबाइल नंबर 9977109155 पर संपर्क किया जा सकता है।
🌺 प्राची मनहर का जन्मदिन भी मनाया गया –

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सेवा केंद्र के संचालक डॉ. राम कुमार मनहर की छोटी पुत्री प्राची मनहर का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। इस दौरान स्टाफ सदस्य पूजा सहित छात्र-छात्राएं, पालक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, गोविंदा, चतुर चंद्रा, मोहन कुर्रे, डॉ. मोहन चंद्रा एवं पंचगण उपस्थित रहे। सभी ने प्राची मनहर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























