खबर सक्ती ...
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, छह आवेदन हुए प्राप्त ..

जनदर्शन में पहुंचे छह फरियादी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..
सक्ती, जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की विभिन्न समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में समस्याओं के निराकरण के लिए कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल सौंपा तथा नियमानुसार उनका शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जनदर्शन में तहसील बाराद्वार अंतर्गत बस्ती बाराद्वार निवासी शिवदयाल कोशले ने वृद्धावस्था पेंशन बंद होने की समस्या बताते हुए पेंशन पुनः शुरू कराने की मांग की। वहीं तहसील मालखरौदा के ग्राम घोघरी निवासी रामाश्राय कलार ने ग्राम पंचायत घोघरी में जनपद पंचायत मालखरौदा के अंतर्गत कराए गए विभिन्न कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार बाराद्वार तहसील के वार्ड क्रमांक 02 निवासी राजकुमार महंत ने बिजली योजना से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए आवेदन दिया। इनके अलावा अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।
उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखते हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























