Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्ययोजना पर मंथन ..

Published

on

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर दिया जोर ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश एवं जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन की आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं सक्रिय रहना चाहिए।

संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा एवं सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने जिले में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला सक्ती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं से जनसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, निर्मल सिन्हा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, केशव चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, पीताम्बर पटेल, गोपी सिंह ठाकुर, नेतराम चंद्रा, भुवन भास्कर यादव, रंजीत अजगल्ले, जिला महामंत्री मोहनकुमारी साहू एवं दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, ऋषि गोयल, अरुण शर्मा, भवानी तिवारी, भूपेन्द्र शंकर पटेल, परदेशी खूंटे, श्रीमती द्रौपदी चंद्रा, कमल पटेल, श्रीमती धनेश्वरी साहू, लोकेश साहू, सुशीला सिन्हा, आलोक पटेल, नितीन सोनी एवं गोविंद देवांगन सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ तथा आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का संकल्प लिया गया।

Latest

खबर सक्ती ...46 मिनट ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले ..

सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का मुंगेली तबादला, जयश्री जैन होंगी सक्ती की नई कलेक्टर .. रायपुर, 18 अगस्त 2026...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

भाजपा जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्ययोजना पर मंथन ..

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर दिया जोर .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, छह आवेदन हुए प्राप्त ..

जनदर्शन में पहुंचे छह फरियादी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश .. सक्ती, जिला कार्यालय में मंगलवार...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के साईं मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले का...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जाति प्रमाण पत्र के कार्यों में तेजी लाएं, सभी एसडीएम करें विशेष फोकस : कलेक्टर , मानसून को देखते हुए...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय सक्ती द्वारा विभागीय योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) के अंतर्गत ग्रामीण...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

डिजिटल पंचायत के अटल डिजिटल सेवा केंद्र एवं आरके इंडस्ट्रीज में शान से लहराया तिरंगा ..

जिला संवाददाता — डॉ. राम कुमार मनहर, जिला सक्ती। सक्ती/बेलादुला, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जैजैपुर विकासखंड के ग्राम...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

स्व. गंगा बाई कुर्रे के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधि व पंचायत सचिव ..

सक्ती/बेलादुला, ग्राम पंचायत बेलादुला में डॉ. राम कुमार मनहर की नानी स्वर्गीय श्रीमती गंगा बाई कुर्रे के दशगात्र एवं चंदनपान...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय का आत्मीय स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा ..

भाजपा नेता चिराग अग्रवाल के निवास पहुंचे पवन साय, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात .. सक्ती, भाजपा छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पत्नी पर टांगी से प्राणघातक हमला, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार ..

जैजैपुर पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध का किया त्वरित निराकरण, आरोपी न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जैजैपुर थाना क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending