Connect with us

खबर कोरबा

बरसते पानी में कोरकोमा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा वनांचल ..

Published

on

सतीश प्रकाश सिंह ने दिलाई ‘नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत’ की शपथ, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब ..

कोरबा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं ‘वंदेमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वनांचल ग्राम कोरकोमा में 17 अगस्त को विकासखंड स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बारिश के बीच भी छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूह की सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह एवं जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय राय ने शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने युवाओं और ग्रामवासियों को देशभक्ति के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए ‘नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत’ की शपथ दिलाई। यह शपथ ‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ के अंतर्गत संचालित नशामुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई।

तिरंगा यात्रा ग्राम कोरकोमा के प्रमुख मार्गों से होते हुए पंचायत चौक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। यहां सभी प्रतिभागियों ने पूरे सम्मान और उत्साह के साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गान कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोरकोमा के सरपंच तेजराम राठिया, जनपद सदस्य डोलेश्वरी राठिया, पंच उमेश्वर सोनी, पीओ आशुतोष मिश्रा, करारोपण अधिकारी आर.एस. कंवर, बीपीएम अलिंगजोर तिर्की, ज्योति राज, निशा यादव सहित हायर सेकेंडरी स्कूल कोरकोमा के व्याख्याता-शिक्षकगण ज्योति मिश्रा, डालियाकर, नीता वर्मा, अभिलाषा विश्वकर्मा, विनीता पाटले एवं उमा ध्रुव उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा, बिहान समूह की महिलाएं एवं ग्रामवासी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Latest

खबर कोरबा48 मिनट ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा ,...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा8 घंटे ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending