Connect with us

खबर सक्ती ...

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सक्ती के 8 खिलाड़ी चयनित ..

Published

on

मालखरौदा के खिलाड़ियों का हैंडबॉल में चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व ..

सक्ती, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा में आयोजित होने वाली हैंडबॉल प्रतियोगिता के 14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में सक्ती जिले के विकासखंड मालखरौदा के 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सक्ती जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित खिलाड़ियों में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आमनदुला के 7 तथा सेजेस मालखरौदा का 1 खिलाड़ी शामिल है। बालक वर्ग में कुनाल, आशीष, अनुराग एवं राजकुमार तथा बालिका वर्ग में शकुंतला, कुसुम, स्वाति एवं सौम्या कौशिक ने अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है।

खिलाड़ियों के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सक्ती जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनपद अध्यक्ष मालखरौदा कवि शरण वर्मा, सरपंच आमनदुला श्रीमती चित्रलेखा सूरज काठे, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज, प्राचार्य आमनदुला शिव कुमार गबेल, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती विमलेश सिंह चन्द्रा, प्रधान पाठक अमृत सिदार सहित कृष्णा यादव, लखेश्वर दास महंत, जीवन गबेल, छवि यादव एवं आमनदुला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Latest

ख़बर रायपुर6 मिनट ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

शासकीय कन्या कॉलेज सक्ती में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न, रामनरेश यादव की अध्यक्षता में छात्राओं की सुरक्षा, सुविधाओं व कॉलेज विकास पर महत्वपूर्ण निर्णय ..

प्राचार्य विजय देवांगन ने रखीं महाविद्यालय की आवश्यकताएं कॉलेज परिसर में लगेंगे सीसीटीवी, बीएससी बायो की सीटें बढ़ाने पर बनी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सक्ती के 8 खिलाड़ी चयनित ..

मालखरौदा के खिलाड़ियों का हैंडबॉल में चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व .. सक्ती, 26वीं राज्य स्तरीय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

20 लाख के 100 गुम मोबाइल बरामद, सक्ती पुलिस ने धारकों को लौटाए ..

जनवरी से अब तक 240 मोबाइल की बरामदगी, कीमत 50 लाख रुपये से अधिक .. सक्ती, जिले में गुम हुए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा3 दिन ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending