Connect with us

खबर सक्ती ...

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

Published

on

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल ..

सक्ती, रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिलने से सक्ती जिले की महिलाओं की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवार की खुशहाली की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाओं के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि पहुंचने से घरेलू जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक खर्चों में उन्हें आर्थिक सहयोग मिल रहा है।

रक्षाबंधन के अवसर पर मिलने वाली 30वीं किस्त को जिले की महिलाएं केवल आर्थिक सहायता के रूप में नहीं, बल्कि भैया विष्णु देव साय की ओर से बहनों के सम्मान, स्नेह और अपनत्व के उपहार के रूप में देख रही हैं। योजना से लाभान्वित महिलाओं का कहना है कि त्योहार से ठीक पहले राशि मिलने से घर की जरूरतें पूरी करने में सहूलियत हुई है और पर्व की खुशियां भी बढ़ गई हैं।

गणेशी बाई ने मेहनत से बदली परिवार की तस्वीर –

सक्ती विकासखंड के ग्राम बेल्हाडीह निवासी श्रीमती गणेशी बाई साहू महतारी वंदन योजना और बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है। वे इस राशि का उपयोग घर की दैनिक आवश्यकताओं, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी खर्चों में कर रही हैं।

श्रीमती गणेशी बाई साहू गृह लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से भी जुड़ी हैं। समूह के माध्यम से वे सेनेटरी पैड, आचार और बड़ी जैसे उत्पादों का निर्माण एवं बिक्री कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। उनके पति कृषि कार्य करते हैं और बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। स्व-सहायता समूह से होने वाली अतिरिक्त आमदनी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मददगार साबित हो रही है।

गणेशी बाई ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त मिलने से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि “यह हमारे लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि विष्णु भैया की ओर से बहनों के सम्मान और स्नेह का उपहार है।”

राधा बाई के बच्चों की पढ़ाई में मिल रहा सहारा –

इसी तरह सक्ती विकासखंड के ग्राम नन्दौर खुर्द निवासी श्रीमती राधा बाई देवांगन भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं। वे योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग मुख्य रूप से बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं।

रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त खाते में पहुंचने से राधा बाई के परिवार में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि योजना की राशि से बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री और अन्य जरूरतें पूरी करने में काफी मदद मिलती है। उनके अनुसार महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को परिवार की जरूरतों में आर्थिक रूप से सहभागी बनने का अवसर दिया है।

राधा बाई ने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता से वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की पढ़ाई को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोग कर पा रही हैं।

योजना से सम्मान के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास –

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त ने रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता के साथ खुशी और सम्मान का संदेश दिया है। गणेशी बाई साहू और राधा बाई देवांगन जैसी महिलाओं की कहानियां बताती हैं कि शासन की योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ उनका आत्मविश्वास भी मजबूत हो रहा है।

भैया विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा ही नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवार की खुशहाली की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम बन रही है।

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending