Connect with us

ख़बर रायपुर

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

Published

on

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि ..

रायपुर, रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की बहनों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित समारोह में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय यह सौगात बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह के सम्मान समारोह के अवसर पर देंगे। सामान्यतः सितंबर 2026 की 31वीं किस्त का भुगतान सितंबर माह में किया जाना था, लेकिन रक्षाबंधन के पावन अवसर से पहले मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने बहनों को यह विशेष तोहफा देने का निर्णय लिया है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राज्य सरकार के अनुसार यह राशि महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ चिकित्सा, स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। अनेक महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने तथा विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में भी कर रही हैं।

30 किस्तों में 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता –

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में करीब 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदेश की बहनों को प्रदान की जा चुकी है। अब 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा।

रक्षाबंधन से ठीक पहले होने वाला यह राशि अंतरण प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक राहत के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से बहनों के प्रति स्नेह और सम्मान की सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

Latest

ख़बर रायपुर18 मिनट ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...39 मिनट ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली51 मिनट ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending