खबर सक्ती ...
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन ..
सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण को गंभीरता से लेते हुए आवेदकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं के निराकरण की उम्मीद लेकर जनदर्शन में पहुंचते हैं, इसलिए उनके आवेदनों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाए।

जनदर्शन में ग्राम रनपोटा के निवासियों ने सरपंच द्वारा शासकीय आंगनबाड़ी भवन को जेसीबी से तोड़े जाने एवं जमीन बिक्री की शिकायत की। वहीं ग्राम धनपुर कला की श्रीमती किरण नागवंशी ने पति की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। चंद्रपुर निवासी युवराज दास महंत ने निर्माणाधीन मकान की नींव नष्ट करने की नियत से समझौते का उल्लंघन करने, निजी भूमि पर खुली नाली छोड़ने तथा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।
इसी प्रकार मालखरौदा निवासी संदीप ने रिक्त तालाब को लीज एवं पट्टे पर दिए जाने, ग्राम डोडकी निवासी रामेश्वर मनहर ने एकल शिक्षकीय शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक की व्यवस्था कराने, ग्राम महादेवपाली निवासी समारी गोस्वामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि बैंक खाते में नहीं आने तथा ग्राम परसदा खुर्द के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास प्लस में दावा-आपत्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता एवं शीघ्रता से निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जाता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























