Connect with us

खबर सक्ती ...

ईद मिलादुन्नबी पर सक्ती मुस्लिम समाज की ऐतिहासिक पहल, विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कौमी एकता की दिखी मिसाल ..

Published

on

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान से दिया मानवता का पैगाम, मुस्लिम जमात के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को हेलमेट व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित ..

सक्ती, जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर सक्ती मुस्लिम जमात द्वारा मानवता और भाईचारे का संदेश देते हुए मदरसा गरीब नवाज, सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

शिविर का उद्देश्य पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मानव सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना रहा। मुस्लिम समाज के युवाओं के साथ वरिष्ठ सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मयंक सिंह ठाकुर (गौ सेवक), निखिल शर्मा और गौतम शर्मा ने भी रक्तदान कर कौमी एकता और सामाजिक भाईचारे की मिसाल पेश की।

💠 रक्तदान के साथ यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक –

आयोजकों द्वारा रक्तदाताओं को रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र एवं हेलमेट प्रदान किए गए। साथ ही यातायात विभाग से जुड़े लोगों ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस पहल को रक्तदान के साथ सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रयास माना गया।

मुस्लिम जमात से जुड़े मोहम्मद असलम साबरी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश मानवता, सेवा और भाईचारे का है। उन्होंने कहा, “आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है और यही ईद का सच्चा जश्न है।”

कार्यक्रम मुस्लिम समाज के मुखिया तैय्यब अली एवं महबूब खान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। आयोजन को सफल बनाने में असलम साबरी, शफीक खान, अफरोज साबरी, मोहम्मद इम्तियाज एवं रज्जाक अली सहित मुस्लिम जमात के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

रक्तदान शिविर में विभिन्न समाजों के लोगों की सहभागिता से आपसी भाईचारे और कौमी एकता का संदेश भी सामने आया। आयोजन के बाद शहरवासियों ने सक्ती मुस्लिम जमात की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

Latest

ख़बर रायपुर22 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन ..

धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव .. ​रायपुर, समान नागरिक संहिता के लिए...

खबर रायगढ़41 मिनट ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पल ..

त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर, चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान से लिए गए नमूने .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

ईद मिलादुन्नबी पर सक्ती मुस्लिम समाज की ऐतिहासिक पहल, विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कौमी एकता की दिखी मिसाल ..

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान से दिया मानवता का पैगाम, मुस्लिम जमात के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जैजैपुर में कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई, 29 दुकानदारों से 3,700 रुपये जुर्माना वसूला ..

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में चला सघन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी कड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य मुलाकात ..

संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों से कराया अवगत, जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का उठाया मामला .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में गूंजा ‘खेलो इंडिया संवाद 2026’ का संदेश ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को विद्यार्थियों ने सुना, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण ..

बच्चो के गुणवत्तायुक्त शिक्षा और भोजन व्यवस्था में ना बरती जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही – कलेक्टर श्रीमती जयश्री...

Uncategorized4 घंटे ago

खाद्य सुरक्षा को लेकर जिलेभर में चला 7 दिवसीय विशेष जांच अभियान ..

“बने खाबो–बने रहिबो 2.0” थीम पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

नेपाल आपदा में जिले से लापता लोगों की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने प्रशासन ने की अपील ..

जिला प्रशासन अंतर्गत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ या अन्य किसी भी नजदीकी शासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को जानकारी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल ..

गुलाब के फूल बांटकर दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम — मक्का-मदीना की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending