Connect with us

ख़बर रायपुर

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका ..

Published

on

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज ,

राज्यपाल ने टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में अभी और बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। उन्हें गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री सहज रूप से उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचाने का वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है।

🌺 वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम को उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मानित –

राज्यपाल डेका से आज लोक भवन में वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने टीम के सभी सदस्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। टीम की उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किए जाने पर उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

🌺 शारदा ने 1,800 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार कर चुकी –

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम द्वारा दृष्टिबाधित एवं सामान्य विद्यार्थियों के लिए 11 हजार से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अभिनव अभियान की शुरुआत 5 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका सुश्री के. शारदा के नेतृत्व में हुई। सुश्री शारदा स्वयं अब तक 1,800 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार कर चुकी हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 30 शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने नियमित शैक्षणिक दायित्वों के साथ इस कार्य में योगदान दे रहे हैं।

🌺 दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने समान अवसर –

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ऑडियो के माध्यम से अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों को और व्यापक बनाने की जरूरत है, ताकि अधिक से अधिक दृष्टिबाधित विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।

🌺 वर्ल्ड ऑडियो बुक चैनल को 8 लाख से अधिक बार देखा गया –

वर्ल्ड ऑडियो बुक चैनल पर 107 से अधिक प्लेलिस्ट उपलब्ध हैं और इसे अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। टीम द्वारा विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम आधारित एवं उपयोगी अध्ययन सामग्री तैयार की जा रही है। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ हेड डॉ. सोनल राजेश शर्मा सहित वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर25 मिनट ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर49 मिनट ago

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका ..

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज , राज्यपाल ने टीम के सदस्यों...

खबर कोरबा1 घंटा ago

बड़ी खबर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली सितंबर व अक्टूबर माह के खाद्यान्न भंडारण व पारदर्शी वितरण हेतु कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश ..

7 सितंबर को जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव” का होगा आयोजन , अंत्योदय, प्राथमिकता व दिव्यांग...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने व्यापक प्रचार-प्रसार करें: कलेक्टर जयश्री जैन ..

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में रबी फसल की तैयारियों, बीज-खाद की उपलब्धता और एग्रीस्टैक पंजीयन पर विशेष...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश ..

सक्ती, जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और शासकीय कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने गुरुवार...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

छात्रावास-आश्रमों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा से 1.05 करोड़ के सीसी रोड कार्य स्वीकृत ..

सक्ती, बम्हनीडीह और बलौदा के गांवों में बिछेगी विकास की पक्की राह : गिरधर जायसवाल .. सक्ती, नेता प्रतिपक्ष एवं...

खबर कोरबा13 घंटे ago

मिनीमाता बांगो बांध के 4 गेट खुले, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 31,529 क्यूसेक पानी ..

जलस्तर 358.77 मीटर पहुंचा, बांध 94.65 प्रतिशत भरा; इनफ्लो 51,331 क्यूसेक, जरूरत पड़ने पर और गेट खोले जाएंगे .. कोरबा,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात ..

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और समृद्ध लोक संस्कृति की विद्यार्थियों ने छोड़ी अमिट छाप , राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending