खबर सक्ती ...
घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद ..
सक्ती, डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणभाठा में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेत करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी करने के मामले में डभरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम लक्ष्मणभाठा निवासी मोहन लाल लहरे 20 सितंबर को परिवार सहित पूजा कार्यक्रम में शामिल होने घर से बाहर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर अलमारी का लॉक भी टूटा मिला। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नगद सहित करीब दो लाख रुपये का सामान गायब था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डभरा पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संदेहियों से पूछताछ एवं तकनीकी तथा अन्य माध्यमों से पतासाजी शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी चेतन सिंघल पिता प्रवीण कुमार सिंघल, उम्र 22 वर्ष, निवासी अंजोरीपाली, मोहापाली रोड, सुभाष चौक, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने प्रार्थी के घर के पीछे खेत के पास छिपाकर रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने की बालियां, चांदी का पायल, मोबाइल फोन सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम का रहा विशेष योगदान –

चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी का समान बरामद करने में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक मिरीश साहू, अजय बंजारे और राजेश धिरहे का विशेष योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























