Connect with us

ख़बर रायपुर

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

Published

on

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट की प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश ,

निविदा सृजन, प्रकाशन, बिड प्राप्ति, तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन सहित सभी कार्यवाहियां नए पोर्टल पर ही ..

रायपुर, लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था अब नए सरकारी पोर्टल GePNIC पर शिफ्ट होने जा रही है। 1 अक्टूबर 2026 से विभाग की सभी नई निविदाओं का सृजन और प्रकाशन Government e-Procurement-NIC (GePNIC) के माध्यम से होगा। निविदा जारी करने से लेकर उसके मूल्यांकन और आगे की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया इसी पोर्टल पर पूरी की जाएगी। विभाग ने नई व्यवस्था शुरू होने से पहले सभी ठेकेदारों और विभागीय अमले को जरूरी तकनीकी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

नई निविदाओं में भाग लेने वाले ठेकेदारों के लिए GePNIC पर नामांकन (Enrollment) कराना जरूरी होगा। विभाग ने ठेकेदारों को समय रहते पोर्टल पर नामांकन कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू किया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ ही ठेकेदार संघ के अध्यक्ष वीरेश शुक्ला और रूपेश सिंघल को पत्र भेजकर ठेकेदारों तक नई व्यवस्था की जानकारी पहुंचाने और उन्हें नामांकन के लिए प्रेरित करने को कहा है।

नई व्यवस्था में सिर्फ टेंडर प्रकाशित करना ही नहीं, बल्कि निविदा की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन GePNIC पर होगी। इसमें निविदा का सृजन, प्रकाशन, बिड प्राप्ति, तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन सहित संबंधित कार्यवाहियां शामिल हैं। विभाग ने अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए ठेकेदारों को पोर्टल पर नामांकन की प्रक्रिया पहले ही पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

पुराने ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर 30 सितम्बर 2026 तक प्रकाशित निविदाओं की बिड प्राप्ति, मूल्यांकन, स्वीकृति और अन्य लंबित ऑनलाइन कार्यवाही 31 मार्च 2027 तक पुराने पोर्टल पर पूरी की जाएंगी। इसके बाद वर्तमान ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर किसी तरह की निविदा संबंधी कार्यवाही नहीं होगी।

विभागीय स्तर पर भी नई व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी निविदा आमंत्रण अधिकारियों, तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन समिति के सदस्यों तथा संबंधित कर्मचारियों को यूजर आईडी बनवाने, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) की प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से ही बिना किसी तकनीकी या प्रशासनिक अड़चन के सुचारू व प्रभावी तरीके से काम करना शुरू कर दें, इस पर विभाग का विशेष जोर है।

पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया के इस बदलाव के साथ ठेकेदारों को पुराने पोर्टल के बजाय GePNIC को नए निविदा प्लेटफॉर्म के रूप में अपनाना होगा। विभाग ने अधिकारियों और ठेकेदारों से नई व्यवस्था की तैयारी निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने को कहा है, ताकि 1 अक्टूबर से सभी नई निविदाएं निर्बाध रूप से नए पोर्टल पर संचालित की जा सकें।

Latest

खबर सक्ती ...5 मिनट ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा2 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा2 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending