खबर सक्ती ...
सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं में आक्रोश ..
सक्ती, नगर कांग्रेस कमेटी सक्ती की मासिक बैठक नगर के विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक में नगर के सभी 18 वार्डों में स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं से हस्ताक्षर कराने का निर्णय लिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त प्रपत्र के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर कराकर उन्हें कांग्रेस संगठन के पास जमा किया जाएगा।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं और उनकी शिकायतों को संगठन के माध्यम से सामने लाने के लिए वार्ड स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
वहीं जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महबूब खान ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अधिक बिजली बिल आने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े इस मुद्दे को कांग्रेस मजबूती से उठाएगी और प्रत्येक वार्ड में उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याएं दर्ज की जाएंगी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर ने बताया कि नगर पालिका परिषद सक्ती के सभी 18 वार्डों में अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्र में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर कराकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा किए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद सक्ती के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवादीन ने कहा कि सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर को उपभोक्ताओं पर थोपे जाने से लोगों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि पुराने मीटरों को लेकर उपभोक्ता संतुष्ट थे, ऐसे में स्मार्ट मीटर को लेकर उत्पन्न हो रही शिकायतों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पिंटू ठाकुर, सचिव मनोज जायसवाल, चंद्र कुमार सोनी, सेवादल के प्यारे लाल पटेल, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष जागेश्वर सिंह राज, राकेश, रोशन महंत, पार्षद लाला सोनी, रामसजीवन देवांगन, विजया जायसवाल, हाजरा बेगम, कालू अग्रवाल, देवेंद्र राठौर, रवि देवांगन, पीयूष राय, समस्तमरेज खान, परमेश्वर जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्यारे लाल सिदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























