खबर सक्ती ...
सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी ..
सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू डिग्री महाविद्यालय सक्ती के एनएसएस एवं एनसीसी की छात्राओं ने ग्राम टेमर के बाजार चौक के पास नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजनों को शासन की 20 विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सेवा और रचनात्मक कार्यों का संकल्प लेना चाहिए। समाज में जागरूकता का विस्तार आज समय की आवश्यकता है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और जनजागरण करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
20 योजनाओं की दी जानकारी –

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित करीब 20 विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं ने सहज संवाद, अभिनय और प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और पात्रता से आमजनों को अवगत कराया।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन एवं कलेक्टर सक्ती श्रीमती जयश्री जैन तथा जिला नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन के निर्देशानुसार जवाहरलाल नेहरू डिग्री महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. देवेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग अग्रवाल, बंसी देवांगन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. देवेन्द्र शुक्ला, डॉ. अमित शर्मा, प्रो. मेघनाथ जायसवाल, प्रो. दामिनी पटेल, प्रो. आकाश यादव सहित महाविद्यालय की छात्राओं ने सहभागिता निभाई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालू पाहवा ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, जनभागीदारी, रचनात्मक कार्यों एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी मिलने से ग्रामीणों में भी जागरूकता और उत्साह देखने को मिला।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























