खबर सक्ती ...
झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार ..
सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित होने वाले मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ बुधवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मां महामाया दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने आयोजन स्थल पर विधिवत झंडा स्थापित कर माता महामाया की पूजा-अर्चना की और आगामी नवरात्रि उत्सव की तैयारियों का श्रीगणेश किया।
इस अवसर पर पूजा-अर्चना पंडित संजय पांडे द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। झंडा स्थापना के साथ ही आयोजन स्थल पर धार्मिक उत्साह का माहौल नजर आया। समिति के सदस्य राहुल अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक एवं मनोहारी दरबार सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों की तैयारियां भी की जा रही हैं।

समिति के अनुसार, दुर्गा उत्सव को इस वर्ष और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। आयोजन स्थल की सजावट, माता के दरबार और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समिति के सदस्य जुट गए हैं। झंडा स्थापना के साथ ही समिति के सदस्यों में आगामी नवरात्रि उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर समिति के विक्की (सूरजभान), रतीराम, भावेश, प्रशांत, विनम्र, छोटू, मिंटू, आकाश, अमित, राहुल, हिमांशु, तरुण, कृष, अनमोल, अनंत, लाला, रॉकी, सिद्धार्थ सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























