Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

Published

on

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण एवं व्यापवर्तन पर एक नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कृषि विशेषज्ञों और अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्ण कटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रीसेट) के वैज्ञानिकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कृषि वैज्ञानिकों से कहा कि वे छत्तीसगढ़ के किसानों के खेतों में भ्रमण कर किसानों को अच्छी किस्म और अधिक कीमत मिलने वाली फसलों को लेने के लिए प्रेरित करें। जिससे उनकी आमदनी में ईजाफा होगा।

बैठक में कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि यह परियोजना ओडिशा राज्य में पहले से सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है, जिसे अब छत्तीसगढ़ में भी लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के अनुरूप फसल प्रणाली विकसित करना, पुनरुत्थान कृषि को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। परियोजना के बेहतर और अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव 5 वर्षों की अवधि के लिए रखा गया है। इस योजना को राज्य में क्लस्टर आधारित चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। आगामी फसल मौसम से ही प्रयोग शुरू करने के लिए एक विस्तृत बेसलाइन सर्वे तुरंत कराया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विकास, किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग और अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्ण कटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रीसेट) के मध्य एक जेनेरिक समझौता हस्ताक्षरित किया जाएगा। इस जेनेरिक एमओयू तैयार करने में समेति का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके तहत मैदानी अमले के क्षमता विकास और तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग लिया जाएगा। कृषकों द्वारा उत्पादित फसल एवं उत्पादों के विक्रय व विपणन के लिए एक सुदृढ़ मार्केट लिंकेज प्रणाली विकसित की जाएगी। इस परियोजना में शासन की विभिन्न कृषि एवं विकास योजनाओं के घटकों एवं क्रियाकलापों का अभिसरण किया जाएगा।

बैठक के दौरान इक्रीसेट के वैज्ञानिक डॉ. गजानंद स्वर्गाैनकर द्वारा परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्ण कटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रीसेट) से डॉ. रोहन खोपड़े, डॉ. जी.के. चौधरी एवं डॉ. सी.एल. जैन तथा राज्य कृषि विभाग से संचालक (समेति) बी. के. बिजरोनिया एवं उप संचालक कृषि उमेश सिंह तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे।

Latest

खबर सक्ती ...28 मिनट ago

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन ..

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने प्रेसवार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाएं, सक्ती जिले में भी होंगे विभिन्न...

खबर सक्ती ...47 मिनट ago

भाजपा मंडल भोथिया की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश, प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

धान खरीदी से ठीक पहले राजस्व अधिकारियों का बड़ा कदम, 13 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तहसीलदार-नायब तहसीलदार ..

प्रदेश सहित सक्ती जिले के राजस्व अधिकारी भी रहेंगे अवकाश पर, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप और एग्रीस्टैक की तकनीकी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

राम नरेश यादव बने ‘नरेन्द्र मोदी विचार मंच’ के प्रदेश उपाध्यक्ष ..

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी ने जारी किया नियुक्ति आदेश , संगठन विस्तार और प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

ऑपरेशन बाज: एक महीने में 1081 स्थाई वारंटियों की धरपकड़, बिलासपुर-मुंगेली सहित चार जिलों का शानदार प्रदर्शन ..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ भी रहे आगे, कोरबा और रायगढ़ का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं; , आईजी रामगोपाल गर्ग ने कमजोर प्रदर्शन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का...

खबर रायगढ़1 दिन ago

जनजातीय लोक नृत्य और लोक कलाओं की प्रस्तुतियों से जीवंत हुई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत ..

सातों विकासखंडों के कर्मा नृत्य दलों ने दी आकर्षक प्रस्तुति, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान .. रायगढ़, जनजातीय समाज की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत ..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा व महापौरों ने ग्रहण किया राष्ट्रीय पुरस्कार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी शुरू होने से पहले कलेक्टर जयश्री जैन का औचक निरीक्षण, जिले के चार केंद्रों में परखी व्यवस्थाएं ..

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, सभी केंद्रों में समय-सीमा के भीतर तैयारी पूरी करने के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending