Connect with us

खबर सक्ती ...

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

Published

on

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला बदर’ का असर ..

सक्ती, जिले में जुआ-सट्टा और अवैध कारोबार पर नकेल कसने के पुलिसिया दावों और चेतावनियों की हवा निकल गई है। हाल ही में 31 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा पुराने जुआरियों व सटोरियों को थाने बुलाकर दी गई ‘कड़ी समझाइश’, ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला बदर’ की चेतावनी तथा ‘जुआ मुक्त सक्ती’ के बैनर तले निकाला गया फ्लैग मार्च महज एक दिखावा साबित हुआ है। महज कुछ ही दिनों के भीतर शहर के बीचों-बीच हटरी चौक स्थित भवन में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर हुई कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जुआरियों के मन में सक्ती पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है।

हटरी चौक स्थित भवन में सजा था फड़, 20 जुआरी धराए –

24 सितंबर 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सक्ती पुलिस की टीम ने हटरी चौक स्थित भवन में दबिश देकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। मौके पर अलग-अलग फड़ लगाकर ताश के पत्तों पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया। 7,22,000 रुपये का मशरूका जप्त
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके व आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्रियां बरामद की गईं:

नगद राशि: 2,22,000/- रुपये,

मोबाइल फोन:19 नग (अनुमानित मूल्य 5,00,000/- रुपये) ,

ताश की गड्डियां: 04 सेट ,

कुल जप्त संपत्ति: लगभग 7,22,000/- रुपये,

पुराने रिकॉर्डधारी हैं आरोपी, मौके से ही मिली जमानत –

स्थानीय लोगों के अनुसार पकड़ाए गए अधिकांश आरोपी पहले भी कई बार जुआ-सट्टा के मामलों में जेल जा चुके हैं और आदतन अपराधी हैं। इसके बावजूद, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से ही मुचलके पर जमानत देकर छोड़ दिया।

कार्रवाई की खानापूर्ति पर उठे सवाल –

एसपी महोदय द्वारा पूर्व में दी गई कड़ी चेतावनियों के बावजूद आदतन जुआरियों का फिर से सक्रिय होना और मौके से ही जमानत मिल जाना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आम जनता में चर्चा है कि जब तक सख्त वैधानिक व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक केवल समझाइश और फ्लैग मार्च से जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाना नामुमकिन है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम: –

चंद्रशेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल, मनीष राठौर, रितेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल उर्फ कालू, सौरभ अग्रवाल, विपूल अग्रवाल, सावन कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, तरूण भिंडवानी, नितिन अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, दिनेश कथुरिया, बंटी अग्रवाल, रितेश अग्रवाल एवं प्रताप अग्रवाल (सभी निवासी सक्ती)।

Latest

खबर सक्ती ...10 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...33 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending