Connect with us

खबर सक्ती ...

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

Published

on

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा ..

पहले दिन 140 केंद्रों में हुआ आयोजन, बच्चों की गतिविधियों से लेकर पोषण-स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया गया अवलोकन ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शुक्रवार से ‘आंगन मिलन सेवा, आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृसंवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष आयोजन के पहले दिन जिले के 140 आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सवी माहौल के बीच कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान सांसद ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं अन्य हितग्राहियों से संवाद किया। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

रंगोली और सजावट से सजे केंद्र, बच्चों ने सुनाई पोयम और गिनती –

आंगनबाड़ी केंद्रों को रंगोली, आकर्षक सजावट और स्थानीय परिवेश से जुड़ी सामग्री से सजाया गया था। केंद्रों में स्वस्थ एवं पौष्टिक थाली के साथ स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने पोयम, नंबर्स एवं गिनती सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि शिशुवती माताओं एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। बच्चों को सांसद श्रीमती जांगड़े ने पेंसिल, पेन, कॉपी एवं रबर वितरित किए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी बेहतर कार्य के लिए श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

‘महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं’— सांसद जांगड़े –

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित यह कार्यक्रम जमीनी स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का अच्छा माध्यम है। केंद्रों में पहुंचकर महिलाओं से संवाद करने पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी मिल रही है।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को सजगता के साथ आगे बढ़ते हुए अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को छत्तीसगढ़ी के साथ अंग्रेजी भाषा की प्रारंभिक जानकारी भी दी जा रही है, जो सराहनीय पहल है।

सांसद ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जागरूकता के साथ लाभ उठाने की अपील करते हुए कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बच्चों और पालकों को बधाई दी।

पौष्टिक आहार का पैकेट भेंट कर दिया पोषण का संदेश –

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता एवं सहायिका ने सांसद श्रीमती जांगड़े को पौष्टिक आहार का पैकेट भेंट किया। इस पर सांसद ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है। उन्होंने गुड़, चना, मूंगफली और फलों जैसे आसानी से उपलब्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने की बात कही तथा महिलाओं एवं नागरिकों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

हितग्राहियों ने कहा—आंगनबाड़ी से बच्चों और माताओं को मिल रहा सहारा –

कार्यक्रम में सम्मानित हितग्राही लीला जयसवाल, शकुंतला केवट एवं अनिता कांत सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिल रही हैं। गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को भी समय-समय पर पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा’ जैसे आयोजनों से आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति अपनत्व और जुड़ाव बढ़ रहा है। गीत, खेल और विभिन्न गतिविधियों में बच्चों एवं पालकों की सहभागिता से आयोजन उत्सव जैसा नजर आया। हितग्राहियों के सम्मान से भी महिलाओं और परिवारों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक सुश्री तान्या सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, हितग्राही, बच्चे एवं उनके पालक उपस्थित रहे।

Latest

ख़बर रायपुर16 सेकंड ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending