Connect with us

ख़बर रायपुर

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

Published

on

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला बंदिनियों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय जेल, रायपुर में प्रदेश की पहली महिला खुली जेल (वूमेन ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन-ओसीआई) का शुभारंभ डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी श्रीमती खुशबू मिश्रा सहित जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदेश में पहली बार शुरू की गई इस महिला खुली जेल का उद्देश्य महिला बंदिनियों को सुरक्षित वातावरण में रहते हुए रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करना है। केंद्रीय जेल रायपुर में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए इस ओपन जेल की व्यवस्था की गई है। यहां फिलहाल 25 महिला बंदिनियों को रखने की व्यवस्था होगी।

सुबह जेल से बाहर, शाम को फिर वापसी –

महिला खुली जेल की व्यवस्था के तहत चयनित महिला बंदिनियां प्रतिदिन सुबह रोजगार एवं विभिन्न कार्यों के लिए जेल परिसर से बाहर निकल सकेंगी। अपने निर्धारित कार्य पूरे करने के बाद वे शाम को लॉकअप से पहले वापस जेल परिसर में लौटेंगी। इस व्यवस्था के माध्यम से उन्हें जिम्मेदारी के साथ काम करने और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर मिलेगा।

सिलाई सेंटर से ब्यूटी पार्लर तक मिलेगा रोजगार –

महिला बंदिनियों को जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के समीप स्थित परिसर में विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। यहां सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध कराने की योजना है।

महिला खुली जेल की यह पहल बंदिनियों के पुनर्वास, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। रोजगार के माध्यम से उन्हें समाज के साथ दोबारा जुड़ने और जेल से बाहर निकलने के बाद सम्मानजनक जीवन जीने के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली13 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending