खबर सक्ती ...
राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन ..
सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों ने सारागांव पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के लघुभ्राता राजेश महंत को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले से पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजेश महंत का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर राजेश महंत ने कांग्रेसजनों द्वारा दी गई शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के स्नेह, बधाई और अभिनंदन से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी को महात्मा गांधी के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के विचारों को आत्मसात करते हुए जरूरतमंद एवं दिन-दुखियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन जनसेवा की भावना के साथ हमेशा लोगों के बीच कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के परिवार के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महबूब खान, विधायक प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, अमित राठौर, राजीव जायसवाल, विजय सूर्यवंशी, ऋषि राय, सरपंच चंद्र कुमार सोनी, ज्योतिष राठौर, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष जागेश्वर सिंह राज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, शाश्वत धर दिवान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बंशी खंडे, आभास बोस, बंटी धंजल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























