Connect with us

खबर सक्ती ...

उर्वरक बिक्री का नया फ्रेमवर्क लागू, Farmer ID से होगी बुकिंग ..

Published

on

QR कोड से वितरण और VLTS से होगी खाद की लाइव ट्रैकिंग, कालाबाजारी पर लगेगी रोक ..

सक्ती, किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के उर्वरक विभाग ने Framework for Fertilizer Sale (FFS) नामक नई पहल शुरू की है। यह व्यवस्था Integrated Fertilizer Management System (iFMS) को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान में इसे चरणबद्ध तरीके से पायलट आधार पर लागू किया जा रहा है। गरियाबंद एवं बीजापुर जिलों में इसका पायलट सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

नई व्यवस्था के तहत किसान AgriStack में पंजीकृत अपनी Farmer ID के माध्यम से मोबाइल ऐप पर उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग से पहले किसान की भूमि एवं स्वामित्व संबंधी जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। इससे वास्तविक किसान और उसकी वास्तविक आवश्यकता के आधार पर उर्वरक वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

QR कोड से होगा खाद का वितरण –

उर्वरक की बुकिंग के बाद किसान के लिए QR कोड जनरेट होगा। उर्वरक विक्रेता PoS मशीन के माध्यम से इस QR कोड को स्कैन करने के बाद ही उर्वरक का वितरण करेगा। इससे बुकिंग और वास्तविक खरीद के बीच सीधा मिलान किया जा सकेगा तथा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

खाद की आवाजाही पर भी रहेगी नजर –

FFS के तहत Vehicle Location Tracking System (VLTS) के माध्यम से उर्वरक की आवाजाही की लाइव ट्रैकिंग की जाएगी। इससे सप्लाई चेन में होने वाली देरी, अनावश्यक डायवर्जन या अन्य विसंगतियों की पहचान करने में सहायता मिलेगी।

इसके साथ ही नई व्यवस्था में उर्वरक की प्रति हेक्टेयर खपत, जोत के आकार, फसल एवं उत्पाद-वार खपत से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया जा सकेगा। इससे उर्वरक की मांग और उपलब्धता का बेहतर आकलन करने में मदद मिलेगी।

कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार FFS के लागू होने से उर्वरक वितरण एवं सब्सिडी प्रक्रिया अधिक कुशल, पारदर्शी और ऑडिट योग्य बनने की उम्मीद है। व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार सही मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना तथा उर्वरक की कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

Latest

खबर सक्ती ...43 सेकंड ago

उर्वरक बिक्री का नया फ्रेमवर्क लागू, Farmer ID से होगी बुकिंग ..

QR कोड से वितरण और VLTS से होगी खाद की लाइव ट्रैकिंग, कालाबाजारी पर लगेगी रोक .. सक्ती, किसानों को...

खबर जगदलपुर ..17 घंटे ago

बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे , बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद .. जगदलपुर, बीते...

खबर बिलासपुर17 घंटे ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर, रक्तदान व अंगदान को लेकर बनी रणनीति ..

राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने ली जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक .. सक्ती, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया प्रोत्साहित ..

मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को नवाचार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश तेज ..

सक्ती में पुलिस-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग .. सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending