खबर सक्ती ...
सोशल मीडिया पर हुई पहचान, फिर युवती को साथ ले गया युवक ..

रानीगांव में कई दिनों तक रखने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; साथी समेत दो गिरफ्तार ..
सक्ती, सोशल मीडिया के माध्यम से हुई पहचान के बाद एक युवती को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में बाराद्वार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को बरामद कर आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर की रात युवती के घर से बिना बताए चले जाने के बाद परिजनों ने थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर युवती की लगातार तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रानीगांव निवासी हरिश साहू अपने साथी प्रताप सिंह कंवर के साथ मोटरसाइकिल से युवती को अपने घर ले गया है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल हरिश साहू के घर दबिश देकर युवती को बरामद किया। थाना लाने के बाद महिला पुलिस अधिकारी ने संवेदना कक्ष में युवती का कथन दर्ज किया।
सोशल मीडिया पर हुई थी आरोपी से पहचान –
युवती ने अपने कथन में पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी हरिश साहू से हुई थी। उसके अनुसार 25 सितंबर को हरिश अपने साथी प्रताप सिंह कंवर के साथ मोटरसाइकिल से उसके गांव पहुंचा और उसे अपने साथ रानीगांव ले गया। युवती ने आरोप लगाया कि हरिश ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और कई दिनों तक अपने घर में रखा। विरोध करने पर मारपीट कर चोट पहुंचाने की बात भी उसने पुलिस को बताई।
युवती के कथन के अनुसार 30 सितंबर को दोनों आरोपी उसे मोटरसाइकिल से सुनसान स्थान की ओर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। मामले में प्रताप सिंह कंवर द्वारा सहयोग किए जाने की बात भी सामने आई।
युवती की बरामदगी और कथन के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 64(2)(एम), 332(ख), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस जोड़ी। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त काले रंग की हीरो होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-BV-1664 भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी हरिश साहू (20) और प्रताप सिंह कंवर (20), दोनों निवासी रानीगांव, थाना बाराद्वार को 2 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक यशवंत राठौर, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सिंगर एवं प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत का योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























