खबर सक्ती ...
शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना ..

यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. सुरेंद्र सिंह की टीम की कार्रवाई ,
ब्रीथ एनालाइजर से पकड़ाया वाहन चालक खिरोलाल जांगड़े ..
सक्ती, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को लेकर सक्ती पुलिस द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. सुरेंद्र सिंह एवं यातायात पुलिस टीम ने कंचनपुर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते एक चालक को पकड़ा। मामले में न्यायालय ने चालक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
पुलिस के अनुसार 29 सितंबर 2026 को यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. सुरेंद्र सिंह, संदीप एवं दिलेश्वर द्वारा कंचनपुर मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान वाहन क्रमांक CG 22 X 6898 को रोककर चालक खिरोलाल जांगड़े पिता महेत्तर राम, उम्र 42 वर्ष, निवासी बैजनाथ थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार की जांच की गई।
वाहन जांच के दौरान ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण करने पर चालक के शराब सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद यातायात पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मामले की सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने चालक को धारा 185 के तहत दोषी पाते हुए 10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
सक्ती यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























