Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

Published

on

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ,

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने शनिवार को सक्ती कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। शाम से शुरू हुई बैठक देर रात तक चली। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य आम जनता को सुविधा देना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा आम नागरिकों को परेशान होने की स्थिति सामने नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं का प्रभाव केवल कागजों तक सीमित न रखें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। जन शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने कहा कि आम नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन को स्वयं पहल करनी होगी।

लगातार जिला दौरे और जनसंपर्क से बढ़ी सक्रियता –

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के लगातार सक्ती जिले के दौरे और आमजन के बीच उनकी सक्रिय मौजूदगी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रभारी मंत्री का दायित्व संभालने के बाद वे लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों से सीधे संवाद कर रहे हैं।

विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी लगातार मौजूदगी और क्षेत्रीय स्तर पर संवाद की पहल से प्रशासनिक गतिविधियों के साथ राजनीतिक हलकों में भी उनकी सक्रियता पर चर्चा बढ़ी है। उनके दौरों में स्थानीय स्तर की समस्याओं और विकास कार्यों की जानकारी लेने पर विशेष जोर दिखाई देता है।

युवा मंत्री के रूप में अलग पहचान –

गुरु खुशवंत साहेब की युवा मंत्री के रूप में प्रशासनिक सक्रियता, लगातार जनसंपर्क और समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ को सक्ती जिले की मौजूदा राजनीतिक चर्चाओं में महत्वपूर्ण पहलू के रूप में देखा जा रहा है। लगातार क्षेत्र में मौजूदगी और संगठनात्मक एवं सामाजिक स्तर पर संवाद के कारण उनकी राजनीतिक भूमिका पर भी चर्चा तेज हुई है।

विशेष रूप से सतनामी समाज में उनकी सामाजिक पहुंच तथा जिले में अनुसूचित जाति समाज की महत्वपूर्ण आबादी को देखते हुए उनकी सक्रियता को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तीनों विधानसभा क्षेत्रों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज –

सक्ती जिले की तीन विधानसभा सीटों—सक्ती, जैजैपुर और चंद्रपुर—को लेकर भी राजनीतिक चर्चाओं में गुरु खुशवंत साहेब की भूमिका का उल्लेख किया जा रहा है। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषणों में यह चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन तीनों क्षेत्रों में भाजपा की संगठनात्मक और जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूत करने में उनकी सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

गौरतलब है कि प्रभारी मंत्री के लगातार क्षेत्रीय दौरे, आमजन से संवाद और प्रशासनिक समीक्षा बैठकों को लेकर राजनीतिक हलकों में उनकी भूमिका पर नजर बनी हुई है। युवा नेतृत्व, प्रशासनिक सक्रियता और समाज के बीच जनसंपर्क को उनकी राजनीतिक पहचान के प्रमुख पहलुओं के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरण किस दिशा में जाएंगे, इसका अंतिम फैसला मतदाता ही करेंगे। फिलहाल प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की लगातार क्षेत्रीय सक्रियता ने सक्ती जिले की प्रशासनिक और राजनीतिक चर्चाओं को जरूर गति दी है।

Latest

खबर सक्ती ...10 मिनट ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...42 मिनट ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़4 घंटे ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़23 घंटे ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना ..

यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. सुरेंद्र सिंह की टीम की कार्रवाई , ब्रीथ एनालाइजर से पकड़ाया वाहन...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सोशल मीडिया पर हुई पहचान, फिर युवती को साथ ले गया युवक ..

रानीगांव में कई दिनों तक रखने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; साथी समेत दो गिरफ्तार .. सक्ती, सोशल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending