खबर सक्ती ...
गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर ,
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य से हुआ आत्मीय स्वागत ..
सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के ग्राम देवरमाल में गोंडी परंपरा के अनुसार आयोजित पितर मोक्ष एवं देवमिलन समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत शामिल हुए। इस दौरान गोंडी समाज की परंपराओं, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के महत्व पर उन्होंने अपने विचार रखे।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और जीवन प्रकृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। जल, जंगल, जमीन, पेड़-पौधे और अन्य प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इन प्राकृतिक संसाधनों पर उनका पहला अधिकार है। उन्होंने कहा कि पर्वत और जंगल भगवान शंकर से जुड़े हैं, जिन्हें आदिवासी समाज बूढ़ा देव के रूप में श्रद्धा से मानता है।

डॉ. महंत ने कहा कि आज पितर पक्ष की नवमी तिथि के अवसर पर हम अपने स्वर्गवासी पूर्वजों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इसी परंपरा और भावनात्मक जुड़ाव के साथ वे आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जागेश्वर सिंह राज के परिवार में उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती डोकरी दाई के निधन के अवसर पर भी पहुंचे थे और अब गोंडी समाज द्वारा आयोजित देवमिलन कार्यक्रम में शामिल होकर समाज की परंपराओं का सम्मान कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान गोंडी समाज के पदाधिकारियों द्वारा मेहतर गोंड की मंडली के माध्यम से पारंपरिक आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं जागेश्वर सिंह राज ने गोंडी समाज एवं उपस्थित अतिथियों का पीला गमछा पहनाकर स्वागत किया।

समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गवेल, कांग्रेस नेता सूरज चरणदास महंत, साधेश्वर गवेल, विधायक प्रतिनिधि एडवोकेट गिरधर जायसवाल, महबूब खान, पिंटू ठाकुर, अमित राठौर, राजीव जायसवाल, धनेश्वर जायसवाल, राकेश राठौर, प्यारी लाल सिदार, मनोज जायसवाल, प्यारे लाल पटेल, लाला सोनी, हीरा साय यादव, घसिया दास महंत, शीतल सिंह राज, प्रदीप राठौर सहित ग्राम पंचायत देवरमाल के सरपंच रोहित यादव, हेमंत राज तिवारी, बंटी धनजल, उमेश देवांगन समेत बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामों के मंडल अध्यक्ष, बूथ कमेटी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी जिला कलेक्टर कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने दी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























