Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के पुरेन्हापारा में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ..

Published

on

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी जेल दाखिल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज 8 अक्टूबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जिला स्तरीय उड़नदस्ता आबकारी टीम ने सक्ती शहर के पुरेन्हापारा वार्ड नंबर 5 में दबिश देकर 10 लीटर महुआ शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार सक्ती कलेक्टर के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में 8 अक्टूबर को आबकारी वृत्त सक्ती क्षेत्र में जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुरेन्हापारा वार्ड नंबर 5 में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर से अवैध रूप से महुआ शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

टीम ने वार्ड नंबर 5 पुरेन्हापारा निवासी विक्की बरेठ पिता छोटे लाल बरेठ, उम्र 33 वर्ष के रहवासी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान घर की रसोई में दो प्लास्टिक पन्नियों में रखी कुल 10 लीटर महुआ मदिरा बरामद की गई। आबकारी विभाग ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया।

प्रकरण में आरोपी विक्की बरेठ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से न्यायिक रिमांड प्राप्त होने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई –

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विभाग की निगरानी लगातार जारी है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, सैनिक वीरेंद्र यादव, आबकारी स्टाफ परसराम, कमलेश एवं बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Latest

ख़बर रायपुर10 मिनट ago

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय ..

कंवर समाज के सामाजिक भवनों व सांस्कृतिक मंच के लिए 90 लाख, राजधानी में प्रतिवर्ष करमा महोत्सव हेतु 10 लाख...

खबर बिलासपुर30 मिनट ago

बडी खबर: जेल डीजी हिमांशु गुप्ता की पहल रंग लाई, 21 आजीवन कारावास के कैदियों को मिली रिहाई ..

अच्छे आचरण और अनुशासन ने खोले घर लौटने के रास्ते , 14 साल से अधिक समय जेल में बिताने के...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

सात सप्ताह के अभियान में 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश, 5 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित .....

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

बगिया से मुख्यमंत्री तक का सफर: साय ने युवाओं से साझा किए संघर्ष के अनुभव ..

युवाओं के हाथों में विकसित छत्तीसगढ़ की कमान, जनसेवा को बनाया लक्ष्य: मुख्यमंत्री साय , निवेश, तकनीक और रोजगार पर...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न ..

औद्योगिक जल आबंटन की समीक्षा, पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव विकासशील ..

फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और सर्वे का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश , नक्शों की...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एक माह का विशेष अभियान, 18 वर्ष के युवाओं को मिलेगा मौका ..

छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का होगा पंजीयन , सप्ताह में दो दिन बूथों...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: नवाचार और उद्यमिता की राह दिखाने जेठा के महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित ..

विद्यार्थियों को नए विचारों से सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए किया गया प्रेरित .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

कौशल विकास यात्रा-2026 सक्ती पहुंची, विद्यार्थियों को AI और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी ..

‘समर्थ भारत-सक्षम भारत’ थीम पर चल रहा अभियान, शिक्षा एवं कौशल विकास के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति किया जागरूक...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती की श्रीमती रीमा सिन्हा का निधन, 10 अक्टूबर को स्थानीय मुक्तिधाम मे होगा अंतिम संस्कार ..

श्रीमती रीमा सिन्हा-सक्ती के सिविल कांट्रेक्टर संजय सिन्हा की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेता रंजन सिन्हा की पूज्य भाभी जी थी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending