Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का किया औचक निरीक्षण ..

Published

on

निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने आज जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन आदि निर्माण कार्य सहित आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों का जायजा लिया।

कलेक्टर श्रीमती जैन ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यों का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी क्रम में कलेक्टर और सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत सकरेली बा के नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र स्टेशन पारा व संकुल सकरेली बा. के शासकीय प्राथमिक शाला स्टेशन भांठा का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा स्टेशन भांठा स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थियों से उनके ज्ञान के स्तर की जानकारी लेते हुए उपस्थित शिक्षकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती जैन ने कहा कि शासकीय भवनों का निर्माण जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदंडों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब नहीं किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन भवनों में आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्य की प्रगति तथा मौके पर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भवनों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी रूप से समय पर पूरा हो सके।

इसी क्रम में सकरेली बाराद्वार स्थित नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करने तथा भवन निर्माण को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है, इसलिए भवन निर्माण में गुणवत्ता एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

ख़बर रायपुर3 मिनट ago

महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 632.40 करोड़ रुपये ..

मुख्यमंत्री साय बोले- मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण से मजबूत हो रहा परिवार और प्रदेश , दुर्ग जिले को 218.48 करोड़...

खबर सक्ती ...36 मिनट ago

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ..

जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत की दिशा में बढ़ा सक्ती, ‘जोश द टीम’ का हुआ शुभारंभ , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का किया औचक निरीक्षण ..

निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के पुरेन्हापारा में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर...

खबर जांजगीर-चांपा ..24 घंटे ago

सेवा ज्योति यात्रा में ट्रैफिक नियमों पर सवाल, मंत्री बिना हेलमेट बाइक पर खड़े होकर थामे दिखे मशाल ..

जनजागरूकता और अनुशासन का संदेश देने वाली रैली में नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल, कई बाइक सवार भी बिना...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का बस स्टैंड चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ ..

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश, हजारों की मौजूदगी में नारायण चंदेल ने दिलाई सेवा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा .. सक्ती, जिले...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending