Connect with us

खबर सूरजपुर ..

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

Published

on

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू ..

सूरजपुर, नगर की धार्मिक एवं सेवाभावी अग्रणी संस्था श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक मां के दरबार दुर्गा पंडाल परिसर भैयाथान रोड़ सूरजपुर में संपन्न हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मति से राजेश अग्रवाल ‘राजू’ को पुनः श्री नवयुवक दुर्गा मंडल सूरजपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया वे लगातार 18 वर्षों से अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह उनके अध्यक्षीय कार्यकाल का 19वां वर्ष होगा।

48 सदस्यों ने ग्रहण की नवीन सदस्यता, सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन –

बैठक में श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को और अधिक व्यवस्थित तथा व्यापक बनाने के उद्देश्य से 48 सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। सभी सदस्यों की सहमति से नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

नवीन कार्यकारिणी में मार्गदर्शक धर्मवीर अग्रवाल, मंडल प्रमुख मदनलाल गोयल, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ‘राजू’, कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल, सचिव हूलेश्वर प्रसाद गुप्ता, व्यवस्थापक नरेश बंसल एवं प्रवक्ता गैबीनाथ साहू को दायित्व सौंपा गया। इसी क्रम में पूजा प्रभारी के रूप में अश्वनी पांडेय, ललित अग्रवाल एवं वीरेंद्र गर्ग, झांकी प्रभारी के रूप में विनोद मित्तल एवं नंदकिशोर ठाकुर, साउंड प्रभारी प्रेमशंकर सोनी तथा सह प्रभारी के रूप में राजेश साहू, धर्मपाल राजवाड़े, मनोज गुप्ता, अनंत राम साहू एवं प्रेम ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, राजेश साहू को कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया।

नवरात्रि के प्रथम दिवस तक चलेगा सदस्यता अभियान –

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के प्रमुख मदनलाल अग्रवाल के द्वारा जानकारी दी गई कि सदस्यता अभियान नवरात्रि की प्रथम तिथि तक जारी रहेगा। मां के भक्त संस्था से जुड़कर धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सहयोग करने के इच्छुक श्रद्धालु निर्धारित अवधि तक सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। नवरात्रि की प्रथमा तिथि को पंच मंदिर भैयाथान रोड़ में स्थित मां दुर्गा के दरबार में श्री नवयुवक दुर्गा मंडल द्वारा प्रथम जागरण का आयोजन किया जाएगा।

धूमधाम से मनेगा मंडल का 40वां वार्षिक उत्सव –

इस वर्ष श्री नवयुवक दुर्गा मंडल अपना 40वां वार्षिक उत्सव नवरात्रि की सप्तमी तिथि को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा है। आयोजन में मंडल के भजन गायकों के साथ आमंत्रित बाहरी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए मंडल के पदाधिकारी और सदस्य उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, श्री दुर्गा पूजा समिति भैयाथान रोड (डीपीएस) के सदस्य भी भव्य पंडाल निर्माण एवं सजावट की तैयारियां कर रहे हैं।

सरगुजा संभाग के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है श्री नवयुवक दुर्गा मंडल –

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल एवं दुर्गा पंडाल के प्रति सूरजपुर नगर सहित सरगुजा संभाग के श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और आत्मीय लगाव है। मां की कृपा से प्रतिवर्ष आयोजित जागरण में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर भक्ति एवं आराधना में लीन होते हैं। मंडल की ओर से समस्त श्रद्धालुओं से नवरात्रि के अवसर पर आयोजित जागरण एवं वार्षिक उत्सव में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

Latest

ख़बर रायपुर48 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर58 मिनट ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..2 घंटे ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

खबर अकलतरा ..2 घंटे ago

नशे से दूर रहकर ही बनेगा स्वस्थ समाज, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ ..

वेल विशर फाउंडेशन ने कटनई में निकाली जागरूकता रैली, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम .. अकलतरा,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

रबी सीजन में टोकन से मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में टोकन आधारित वितरण की तैयारी तेज, रकबे के आधार पर मिलेगा...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

स्वास्थ्य विभाग डभरा के अकाउंट मैनेजर (बीएएम) चिरंजीव चंद्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ..

करीब 20 दिनों से अस्पताल में चल रहा था उपचार, रविवार सुबह 8:30 बजे उनके ग्राम बरभांठा (घोघरी) में होगा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

छह माह तक नियमित दवा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीबी से हुए स्वस्थ ..

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से मिला निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता का लाभ .. सक्ती, समय पर बीमारी की पहचान,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

स्व. बुधराम दास महंत की वार्षिक बरसी एवं चौका आरती में शामिल हुए – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

मेहर पैलेस चांपा में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि .. सक्ती, श्राद्ध पक्ष की अंतिम तिथि...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की दबिश, 6 लीटर महुआ शराब जब्त ..

जैजैपुर के हरदी में अवैध शराब पर कार्रवाई, आरोपी चंद्रभूषण बंजारे को किया गिरफ्तार; भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending