खबर जांजगीर-चांपा ..
शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला ..
जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शिवरीनारायण पहुंचे। यहां उन्होंने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भगवान नर-नारायण के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने मठ मंदिर में गौ माता को गुड़ और केला खिलाकर पूजन किया, वहीं जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद भी लिया।
भगवान नर-नारायण के दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि शिवरीनारायण प्रदेश की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह पावन धरा माता शबरी की अनन्य भक्ति और प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से जुड़ी हुई है। यहां की धार्मिक परंपराएं और आध्यात्मिक वातावरण लोगों को शांति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है। इसका संरक्षण और संवर्धन हम सभी का दायित्व है। शिवरीनारायण की पहचान केवल एक धार्मिक नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं और लोकआस्था के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी है।
मठ मंदिर में गौ माता का पूजन, संतों से की मुलाकात –

भगवान नर-नारायण के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मठ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गौ माता को गुड़ और केला खिलाकर श्रद्धापूर्वक पूजन किया तथा माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने संतों और श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात भी की।
मुख्यमंत्री साय ने गौ सेवा को सनातन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जीवनशैली, कृषि परंपरा और लोकजीवन में गौ माता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि मठ-मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थल नहीं हैं, बल्कि ये समाज को संस्कार, सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जगन्नाथ मंदिर में भी की पूजा-अर्चना –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ शिवरीनारायण स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित शिवरीनारायण सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। यहां के मंदिर, धार्मिक मान्यताएं और परंपराएं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को विशिष्ट बनाती हैं।
माता शबरी की भक्ति और प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से जुड़ी पावन धरा –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिवरीनारायण का नाम आते ही माता शबरी की अनन्य भक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति उनके अगाध प्रेम का स्मरण होता है। यह पावन भूमि भक्ति, समर्पण और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों की पहचान को मजबूत करने तथा समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को छत्तीसगढ़ की पहचान बताते हुए इनके संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी बताया।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े, राजेश्री महंत रामसुंदर दास, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह, अमर सुल्तानिया, पुष्पेंद्र सिंह, आकाश सिंह, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















