खबर सक्ती ...
खेतों में पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

खसरा और रकबे की प्रविष्टि में न हो कोई त्रुटि, निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें सर्वे कार्य ,
केरीबंधा और अर्जुनी में फसल सत्यापन की जमीनी हकीकत परखी, किसानों से चर्चा कर एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील ..
सक्ती, जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (पीवी ऐप) के कार्यों को त्रुटिरहित और निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन लगातार मैदानी स्तर पर निगरानी कर रही हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर ने जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे फसल सर्वे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम केरीबंधा और अर्जुनी में फसलों के भौतिक सत्यापन की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
किसान का खसरा और रकबा छूटने पर कलेक्टर का जोर –
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जयश्री जैन ने सर्वे कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे में किसी भी किसान का खसरा अथवा रकबा छूटना नहीं चाहिए। फसलों से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों का संकलन पूरी सावधानी और सटीकता के साथ किया जाए, ताकि प्रविष्टियों में किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे। उन्होंने सर्वेयर, राजस्व अधिकारियों, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए।
किसानों से चर्चा, पीवी ऐप सर्वे में सहयोग की अपील –
खेतों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से भी चर्चा कर सर्वे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से सर्वे प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पीवी ऐप सर्वे और एग्रीस्टैक पंजीयन से वंचित किसान अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि कोई भी पात्र किसान इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से छूटने न पाए। सर्वे में सही जानकारी दर्ज होने से फसल संबंधी आंकड़ों का व्यवस्थित संकलन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
अधिकारियों को मैदानी निरीक्षण के निर्देश –
कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देशन में जिलेभर में पीवी ऐप सर्वे कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें, ताकि सभी निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती सी.के. आदिले, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, संबंधित सरपंच-सचिव तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















