ख़बर रायपुर
मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में बुधवार को कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से प्रक्रिया में सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोसकर विलास संदिपान तथा संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.एस. ध्रुव उपस्थित रहे। वहीं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से भारतीय जनता पार्टी के विजय शंकर मिश्रा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के देवा देवांगन, आम आदमी पार्टी के नरेंद्र ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी के सूरज तांडी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के धर्मराज महापात्र सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।
12 नवंबर से शुरू होगी दावा-आपत्ति की प्रक्रिया –
निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्गठन 2 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। प्रारूप सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा अन्य संबंधित आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को मिलेगा मौका –
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले वर्तमान में 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकेंगे। इससे युवाओं को निर्धारित पात्रता तिथि के अनुसार मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा –
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिक निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास ऑफलाइन माध्यम से भी फॉर्म जमा किया जा सकता है।
ECINET ऐप में ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा के जरिए नागरिक अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करने के लिए कॉल रिक्वेस्ट भी भेज सकते हैं। मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की टोल फ्री हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
निर्वाचन विभाग ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अवसर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















