Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

Published

on

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम ..

सक्ती, कृषि को अधिक टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देशन में जिले में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा विकासखंड स्तर पर ग्रामवार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित उर्वरकों के उपयोग, प्राकृतिक खेती और आधुनिक टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान का प्रमुख उद्देश्य मिट्टी परीक्षण के आधार पर उर्वरकों एवं अन्य कृषि आदानों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना है, ताकि मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहे और खेती की लागत कम करने के साथ उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि की जा सके। इसके साथ ही दलहन, तिलहन और बागवानी फसलों को प्रोत्साहित कर फसल विविधीकरण पर जोर दिया जाएगा। धान की कटाई के बाद खाली रहने वाले खेतों का बेहतर उपयोग करने के लिए भी किसानों को जागरूक किया जाएगा।

फसल अवशेष जलाने से रोकने पर रहेगा जोर –

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के साथ किसानों को खेतों में पराली एवं अन्य फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा। किसानों को जैविक उत्पादों के उपयोग, प्राकृतिक खेती की तकनीकों तथा उनके लाभों की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर और प्रक्षेत्र प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि तकनीकों को मिलेगा बढ़ावा –

अभियान में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल पुनर्भरण तथा उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही ऐसी टिकाऊ कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिनसे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हो और खेती को लंबे समय तक लाभकारी बनाया जा सके।

कृषि विभाग द्वारा विकासखंड स्तर पर गांव-गांव में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों तक पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों की जानकारी पहुंचाई जाएगी। ‘खेत बचाओ अभियान’ का उद्देश्य खेती की मिट्टी को स्वस्थ रखने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने और किसानों को टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए जागरूकता पैदा करना है।

Latest

खबर बिलासपुर45 सेकंड ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...37 मिनट ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने रक्षित केंद्र सक्ती में की शस्त्र पूजा ..

विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना .. सक्ती, विजयादशमी (दशहरा) के पावन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी ..

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण, रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

खेतों में पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

खसरा और रकबे की प्रविष्टि में न हो कोई त्रुटि, निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें सर्वे कार्य , केरीबंधा और...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending