खबर सक्ती ...
दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव ,
विजयादशमी महोत्सव के सफल आयोजन पर मंच परिवार ने जताया आभार ..
सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती में 20 अक्टूबर को आयोजित भव्य विजयादशमी दशहरा महोत्सव एवं स्टार नाइट कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच, शाखा सक्ती के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं में समिति के प्रमुख सदस्य एवं मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। 21 अक्टूबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर मंच परिवार के सदस्यों ने हटरी चौक स्थित उनके निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और केक काटकर खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने राजकुमार अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन में उनके समर्पण, सक्रियता और जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि सक्ती की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव को सफल बनाने में राजू भैया का अमूल्य योगदान रहा। उनके सहयोग और सक्रिय सहभागिता से मंच परिवार को आयोजन को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
मंच परिवार की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए सदस्यों ने कामना की कि वे भविष्य में भी इसी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ संगठन का मार्गदर्शन करते रहें। उनके अनुभव और सहयोग से मारवाड़ी युवा मंच न केवल अपने निर्धारित सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएगा, बल्कि शहर एवं क्षेत्र की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जन्मदिन के अवसर पर राजकुमार अग्रवाल ने अपने निवास पर पहुंचे मंच के साथियों का आत्मीय स्वागत किया तथा उनके लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की। इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया सहित मंच परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















