Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

Published

on

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा ..

सक्ती, राज्य कार्यालय के दिशा-निर्देश एवं जिला प्रशासन के आदेशानुसार जिले की कुल 321 ग्राम पंचायतों में माह अक्टूबर 2026 तक 200 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण पूर्ण किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में शत-प्रतिशत सामाजिक अंकेक्षण पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ द्वितीय चरण के सामाजिक अंकेक्षण हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है। ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया लगातार जारी है। सामाजिक अंकेक्षण दलों द्वारा पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कराए गए विकास कार्यों का व्यापक भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

कार्यों की वास्तविक स्थिति, गुणवत्ता, हितग्राहियों को प्राप्त लाभ तथा अभिलेखों में दर्ज जानकारी का स्थल स्तर पर मिलान कर वस्तुस्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान केवल कार्यों की भौतिक स्थिति की जांच तक सीमित न रहते हुए पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने वाले विभिन्न माध्यमों का भी गहन परीक्षण किया जा रहा है। दीवार लेखन, सूचना प्रदर्शन, मस्टररोल, भुगतान संबंधी अभिलेख, कार्यस्थल से संबंधित जानकारी तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सूचनाओं की भी जांच की जा रही है।

सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से प्रत्यक्ष संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जा रही है। इस दौरान अभिलेखों में दर्ज जानकारी और जमीनी स्थिति का मिलान करते हुए आवश्यक बिंदुओं को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

सामाजिक अंकेक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर –

समस्त ब्लॉक सामाजिक अंकेक्षण प्रदाता एवं ग्रामीण स्रोत व्यक्तियों की जिला स्तर पर सामूहिक समीक्षा उपरांत प्रभारी जिला सामाजिक अंकेक्षण प्रदाता द्वारा बताया गया कि सामाजिक अंकेक्षण को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ संपादित किए जाने के निर्देश हैं। प्रभारी जिला सामाजिक अंकेक्षण प्रदाता अनिल कुमार साहू द्वारा लगातार मार्गदर्शन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उनके द्वारा विशेष रूप से ग्रामसभाओं सहित सामाजिक अंकेक्षण की प्रत्येक गतिविधि में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनती है। ग्रामीणों को योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्यों की गुणवत्ता एवं उन्हें प्राप्त सुविधाओं की जानकारी देने के साथ उनकी शिकायतों, सुझावों एवं आपत्तियों को ग्रामसभा के माध्यम से सामने लाने का अवसर दिया जा रहा है। सामाजिक अंकेक्षण की यह प्रक्रिया ग्रामीणों को योजनाओं की निगरानी में सहभागी बनाने के साथ पंचायत स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यों की गुणवत्ता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित , उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..23 घंटे ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

नई दिल्ली ..23 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 ..

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र , पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित ..

जांजगीर-चांपा, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending