Connect with us

ख़बर रायपुर

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

Published

on

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित ,

उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे शुभारंभ; एनआईटी के विशेषज्ञ आधुनिक निर्माण तकनीकों की देंगे जानकारी ..

रायपुर, लोक निर्माण विभाग प्रदेशभर के इंजीनियरों को सड़क, पुल और भवन निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने निर्माण की विभिन्न तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण देगा। इसके लिए विभाग द्वारा 4 नवम्बर को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय गुणवत्ता नियंत्रण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव सुबह 10 बजे कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।

इस एक दिवसीय कार्यशाला में इंजीनियरों को पुलों की मजबूती और गुणवत्ता नियंत्रण, भवन निर्माण, सड़क निर्माण की आधुनिक तकनीकों, सर्वेक्षण, प्राक्कलन, निविदा प्रक्रिया और निर्माण कार्यों के रखरखाव से जुड़े तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ इंजीनियरों के साथ ही एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) रायपुर के विशेषज्ञ भी अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। विभाग ने प्रदेश के सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालन अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं को कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग की इस कार्यशाला में निर्माण कार्यों की प्रारंभिक तैयारी से लेकर गुणवत्ता नियंत्रण और रखरखाव तक के विभिन्न तकनीकी विषयों को शामिल किया गया है। इंजीनियरों को रोलर कॉम्पैक्टेड कंक्रीट और व्हाइट टॉप कंक्रीट जैसी सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही फ्लेक्सिबल पेवमेंट, पुल निर्माण एवं गुणवत्ता नियंत्रण, भवन निर्माण तथा भवनों के रखरखाव से संबंधित तकनीकी विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। सर्वेक्षण एवं प्राक्कलन, निविदा दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा वर्क्स एंड अकाउंट्स मॉनिटरिंग इंटिग्रेटेड सिस्टम (WAMIS), गवर्नमेंट ई-प्रीक्योरमेंट सिस्टम ऑफ नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (GePNIC) और पंजीयन संबंधी विषय भी प्रशिक्षण का हिस्सा होंगे।

पुल निर्माण और सड़क की नई तकनीकों पर विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण –

कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी गुणवत्ता एवं निर्माण प्रक्रिया पर प्रशिक्षण देंगे। मुख्य अभियंता एस.के. कोरी पुल निर्माण एवं गुणवत्ता नियंत्रण तथा कार्यपालन अभियंता पी.के. गुप्ता सर्वेक्षण एवं प्राक्कलन के संबंध में जानकारी देंगे। अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव निविदा दस्तावेजों से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण देंगे।

वरिष्ठ वैज्ञानिक बिनोद कुमार ऑनलाइन माध्यम से रोलर कॉम्पैक्टेड कंक्रीट और व्हाइट टॉप कंक्रीट तकनीक पर व्याख्यान देंगे। सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता डी.के. प्रधान भवन निर्माण एवं गुणवत्ता नियंत्रण पर प्रशिक्षण देंगे। एनआईटी रायपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सनी देओल फ्लेक्सिबल पेवमेंट तथा प्रोफेसर जी.डी. रामटेके भवनों के रखरखाव के तकनीकी पहलुओं से इंजीनियरों को अवगत कराएंगे। छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम (CGRIDCL) के अतिरिक्त प्रबंध संचालक शशांक पाण्डेय वर्क्स एंड अकाउंट्स मॉनिटरिंग इंटिग्रेटेड सिस्टम (WAMIS), गवर्नमेंट ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम ऑफ नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (GePNIC) और पंजीयन प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण देंगे।

Latest

ख़बर रायपुर14 मिनट ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण ..

निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश .. रायपुर, लोक निर्माण विभाग के...

ख़बर रायपुर53 मिनट ago

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित , उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..24 घंटे ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

नई दिल्ली ..24 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 ..

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र , पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending