खबर सक्ती ...
सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल ..
13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में होगी विशाल जनसभा, भाजपा ने तैयारियां की पूरी ..
सक्ती, जिले में आज 13 नवंबर को भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जिला स्तरीय पदयात्रा एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, बुधवारी बाजार सक्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े और भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल की विशेष उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्र की एकता के मुद्दे पर जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा। पदयात्रा के पश्चात स्टेडियम परिसर में विशाल जनसभा आयोजित होगी, जिसे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित अन्य अतिथि संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व विधायक खिलावन साहू, जिला पंचायत जांजगीर के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया तथा भाजपा जिला प्रवक्ता कीर्तन चंद्रा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में देश में अराजकता फैलाने वाली शक्तियों के विरोध में जनता की आवाज बुलंद करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा महज एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता के प्रति संकल्प व्यक्त करने का माध्यम है।
जनसभा में जिले के सभी भाजपा मंडलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भागीदारी भी रहेगी।
कार्यक्रम प्रभारियों ने जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पदयात्रा और जनसभा को सफल बनाने की अपील की है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















