Connect with us

खबर सक्ती ...

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन ..

Published

on

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, स्टैकिंग से लेकर बारदाना और किसानों की सुविधाओं तक की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा ..

सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों के लिए नियुक्त केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों को धान खरीदी की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सभी नोडल अधिकारी निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार अपने-अपने केंद्रों में तैयारियां पूरी कराएं और खरीदी कार्य की नियमित निगरानी करें। अधिकारियों को धान की स्टैकिंग, बोरों की गिनती, बारदाना व्यवस्था, धान उपार्जन प्रक्रिया और भौतिक सत्यापन की बारीकियों से अवगत कराया गया।

कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाना, बिजली, कर्मचारियों और हमालों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी केंद्रों में पेयजल, छाया सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। धान की तौल और गुणवत्ता परीक्षण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिला अधिकारियों, नोडल अधिकारियों और तहसीलदारों के साथ समन्वय बनाकर तत्काल निराकरण किया जाए।

कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगी पूरी आदान सहायता –

प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर जयश्री जैन ने कृषक उन्नति योजना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्णय के अनुसार अब ऐसे किसानों को भी योजना का पूरा लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल से कम धान का विक्रय करते हैं। प्रत्येक पात्र किसान को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इससे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

कलेक्टर ने इस योजना सहित टोकन प्रक्रिया और धान खरीदी से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। इसके लिए मुनादी के साथ पोस्टर और बैनर का उपयोग करने को कहा, ताकि किसानों को समय रहते सभी जरूरी जानकारियां मिल सकें।

जिले में 129 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, तीन नए केंद्र भी शुरू –

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले की 96 सहकारी समितियों के अंतर्गत कुल 129 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष तीन नए धान खरीदी केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं। शासन द्वारा धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित की गई है।

किसान समिति में जाकर टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पंजीकृत किसान शासन के ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से 24 घंटे घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्ष धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2,441 रुपये तथा धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी लिंकिंग सहित की जाएगी। खरीदी की प्रक्रिया बायोमेट्रिक आधारित होगी, जिससे वास्तविक पात्र किसानों को उनकी उपज का लाभ मिल सके।

प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर नवीन भगत, अपर कलेक्टर केएस पैकरा, जिला खाद्य अधिकारी, जिला मार्कफेड अधिकारी, जिला सहकारिता अधिकारी सहित जिले के सभी संबंधित उपार्जन केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...30 सेकंड ago

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, स्टैकिंग से लेकर बारदाना और किसानों की सुविधाओं तक की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे से गूंजा सक्ती, भाजपा की विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब ..

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना , लोकतांत्रिक संस्थाओं की...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव विकासशील .

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान .....

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश , बीजापुर जिले में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending