Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 13 नवंबर को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम खुसरु डेरा में अवैध महुआ शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर के बेडरूम में छिपाकर रखी गई 9 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सक्ती कलेक्टर के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम खुसरुडेरा, थाना सक्ती निवासी नरेश कुमार कंवर के घर से अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर कार्रवाई की। शिकायत की पुष्टि के लिए टीम ने पहले छद्म खरीददार भेजकर शराब खरीदवाई। इस दौरान महुआ शराब की बिक्री की पुष्टि होने के बाद आबकारी टीम ने विधिवत दबिश दी।

टीम ने वार्ड क्रमांक 8 स्थित आरोपी के रहवासी मकान के बेडरूम की तलाशी ली। इस दौरान एक पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन में भरी 5 लीटर तथा दो पारदर्शी प्लास्टिक बोतलों में भरी 2-2 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। इस तरह कुल 9 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी नरेश कुमार कंवर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया।

आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विभाग की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। कार्रवाई में परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक मोंगरा पटेल, मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव एवं भीम साहू, आबकारी स्टाफ परसराम तथा बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest

खबर सक्ती ...45 सेकंड ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल .. 13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन ..

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने प्रेसवार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाएं, सक्ती जिले में भी होंगे विभिन्न...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

भाजपा मंडल भोथिया की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश, प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

धान खरीदी से ठीक पहले राजस्व अधिकारियों का बड़ा कदम, 13 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तहसीलदार-नायब तहसीलदार ..

प्रदेश सहित सक्ती जिले के राजस्व अधिकारी भी रहेंगे अवकाश पर, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप और एग्रीस्टैक की तकनीकी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राम नरेश यादव बने ‘नरेन्द्र मोदी विचार मंच’ के प्रदेश उपाध्यक्ष ..

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी ने जारी किया नियुक्ति आदेश , संगठन विस्तार और प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

ऑपरेशन बाज: एक महीने में 1081 स्थाई वारंटियों की धरपकड़, बिलासपुर-मुंगेली सहित चार जिलों का शानदार प्रदर्शन ..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ भी रहे आगे, कोरबा और रायगढ़ का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं; , आईजी रामगोपाल गर्ग ने कमजोर प्रदर्शन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending