खबर सक्ती ...
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का सम्मान, सांसद कमलेश जांगड़े और कलेक्टर जयश्री जैन ने बढ़ाया उत्साह ..

सांसद बोलीं- समाज की मजबूत नींव तैयार करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम, कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर उनके योगदान को सराहा ..
सक्ती, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान दिवस का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जानकी चन्द्रा, सुश्री सुशीला सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को रेखांकित करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। वे शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके समर्पण और सेवाभाव से ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

विशिष्ट अतिथि कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों के सर्वांगीण विकास, कुपोषण दूर करने और महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने में इनका योगदान प्रशंसनीय है।
जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सेवाभाव और मेहनत की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवों, चुनौतियों और उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल तथा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आकर्षक सामूहिक सुआ नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधाकर बोदले ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















