खबर सक्ती ...
विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोड़की केंद्र में किसानों का सम्मान कर कलेक्टर जयश्री जैन ने किया धान खरीदी का शुभारंभ ..

राम कुमार ने 10.80 क्विंटल तो संतोष कुमार ने बेचा 6 क्विंटल धान, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान रविवार 15 नवंबर से शुरू हो गया। धान खरीदी के पहले दिन विकासखंड सक्ती के डोड़की धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू ने किसानों का सम्मान कर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली।

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर डोड़की निवासी किसान राम कुमार पिता एसे राम 10.80 क्विंटल तथा किसान संतोष कुमार पिता गोसाईं राम 6 क्विंटल धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। कलेक्टर जयश्री जैन एवं जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू ने दोनों किसानों का सम्मान किया। इसके बाद उनकी उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी की गई।

इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सभी पात्र किसानों से निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपना धान विक्रय करने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल के मान से आदान सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदी कार्य संचालित करने तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।
किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, कलेक्टर ने जांची नमी की मात्रा –

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र में लाए गए धान की नमी की मात्रा की अपनी उपस्थिति में जांच कराई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान विक्रय के लिए केंद्र पहुंचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए धान खरीदी का कार्य व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए।

जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों से लेकर जिला स्तर तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिले में धान खरीदी का यह अभियान 15 नवंबर 2026 से शुरू होकर 15 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। लगभग दो महीने तक चलने वाले इस अभियान को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर खाद्य अधिकारी, नोडल अधिकारी, शाखा प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















