Connect with us

खबर सक्ती ...

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के द्वारा अंबेडकर जयंती पर संविधान और मानव अधिकार विषय पर गोष्ठी आयोजित ..

Published

on

सामाजिक समरसता और समानता भारतीय संविधान का मूल भाव है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ,

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ, जिला पत्रकार संघ सक्ती, प्रगतिशील सतनाम समाज, ग्राम पंचायत आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर दी श्रद्धांजलि ..

सक्ती, सामाजिक समरसता और समानता भारतीय संविधान की मूल भाव है, यह बात राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अंबेडकर जयंती समारोह के मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त करते हुए उपस्थित विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

ग्राम पंचायत जेठा के सभागार में मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के द्वारा आयोजित भारतीय संविधान एवं मानव अधिकार के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन का शुभारंभ भारत रत्न भीम राव अंबेडकर के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के द्वारा किया गया। पश्चात कृष्णा मीरी ने बाबा को समर्पित गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। पश्चात उद्बोधन के क्रम में प्रगतिशील सतनाम समाज के अध्यक्ष डा विजय लहरे, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष दुलीचंद साहू,

जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा, जेठा के सरपंच प्रतिनिधि शुभम चंद्रा, आयोग के प्रदेश सचिव रतन मिरि, पुष्पेंद्र राठौर, ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेकर मानवता की सेवा करने पर जोर दिया। समारोह का संचालन आयोग के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने किया तो वहीं स्वागत भाषण सचिव उदय मधुकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन योम लहरे ने किया।

समारोह के अंत में आयोजन में शामिल सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चितरंजय पटेल का स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फागूलाल सकर्रा, योगेश चंद्रा मालखरौदा सुनीता राठौर भुरका, पत्रकार महेंद्र खांडे आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा– आध्यात्मिक मूल्यों से ही स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण संभव ..

नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की जरूरत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जांजगीर-चांपा के पोड़ी (राछा) में सत्संग सम्मेलन को किया...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर कलेक्टर रेना जमील ने किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश ..

🩸जिला अस्पताल सूरजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा , 🩸रक्तदान जीवनदान है : कलेक्टर...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार – मुख्यमंत्री साय .. जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रफुल्ल देशमुख का स्वर्णिम अर्धशतक, 50वें रक्तदान से जरूरतमंद युवक को मिला जीवनदान ..

🩸मानवता की मिसाल बने प्रफुल्ल देशमुख, विश्व रक्तदाता दिवस पर पूरा किया शानदार 50वां रक्तदान .. सक्ती, विश्व रक्तदाता दिवस...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय – रजनीश सिंह ..

सक्ती जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय – रजनीश सिंह ..

सक्ती जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित .. सक्ती, भारतीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट ..

युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव – मुख्यमंत्री साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी निलंबित ..

पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश: शिकायत मिलते ही पंतोरा चौकी का प्रधान आरक्षक निलंबित, SDOP को दिए जांच के आदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा पुस्तिकाओं के अद्यतन का विशेष अभियान, बीईओ दिलीप पटेल की पहल से शिक्षा विभाग में अभिलेख प्रबंधन को मिली नई गति ..

शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेख होंगे त्रुटिरहित, सक्ती विकासखंड में सेवा पुस्तिकाओं के सुव्यवस्थित संधारण का व्यापक अभियान जारी .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री , प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending