Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम जाजंग में अंबेडकर जयंती पर लोककला गीत संगीत और नृत्य का अनूठा समागम ..

Published

on

कानून की नजर में हर एक व्यक्ति समान है विशेष न्यायाधीश – यशवंत सारथी ,

शिक्षा के माध्यम से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव पुलिस अधीक्षक – एम आर आहिरे ,

अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से लोगों को सामाजिक न्याय व समता का अधिकार दिलाया- अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्याग बच्चों के साथ महिलाओं को भी शिक्षित करने से समाज का सर्वांगीण विकास संभव होगा यह बात मुख्य अतिथि की आसंदी से पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने नवयुवक जन कल्याण सतनाम सेवा समिति जाजंग के द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती के अवसर पर कहते हुए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज हम सबको बाबा साहब के बताए मार्ग शिक्षा के साथ व्यापार में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराना जरूरी है ताकि आर्थिक सुदृढ़ता हासिल हो सके ।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं समाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष (लीगल सेल) व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि

सतनाम समाज के रत्नों में से एक गुरु घासीदास ने सामाजिक समरसता का भाव जगाया तो वहीं भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से आम लोगों के सामाजिक समानता एवम न्याय के अधिकार को स्थापित किया।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व मंच पर उपस्थित अतिथि विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने बाबा साहब के संविधान पर चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय कानून के नजर में हर व्यक्ति एक समान है।

जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, तपेश शर्मा, डा विजय लहरे, उदय मधुकर, योम लहरे, महेंद्र खांडे, रामकुमार आदि आयोजकों के द्वारा डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

तदपश्चात अतिथियो का पुष्पहार व बेच पहनाकर स्वागत आयोजक नवयुवक जन कल्याण सतनाम संघ के सदस्यों के द्वारा किया गया। साथ ही उर्मिला भारद्वाज के लोक कला दल के द्वारा सुमधुर गीतों के साथ शानदार पंथी नृत्य का प्रदर्शन किया जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

आज के सांस्कृतिक मंच में गांव के ही दृष्टिबाधित बालक धर्मेश महंत के स्वागत गीत व भजन से समूचा कार्यक्रम स्थल करतल ध्वनि से गूंज उठा।

ज्ञात हो कि सक्ती अंचल के ग्राम जाजंग में प्रथम बार आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती उत्सव को लेकर ग्राम वासी डा विजय लहरे व महेंद्र खांडे के प्रयास को अतिथियों के उद्बोधन व लोक कलाकारों के प्रदर्शन ने भव्य बना दिया फलस्वरूप आयोजकों ने अतिथियों के साथ कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर लोगों के दिल में जगह बना लिया। आज आयोजन में अधिवक्ता राकेश रोशन महंत, बसंत जांगड़े आदि के साथ प्रगतिशील सतनाम समाज के पदाधिकारियों एवम मीडिया के साथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 मिनट ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर32 मिनट ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार का जुर्माना ..

ब्रीथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में सुनाई सजा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

बडी खबर: H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्कता के निर्देश .. जांजगीर-चांपा, मौसमी इन्फ्लुएंजा (H1N1 सहित) के प्रकरणों को ध्यान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प के बीच अफसरों को लंबित मामलों की याद, जनदर्शन में फिर उमड़ी फरियाद ..

17 सितंबर से अभियान शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समयबद्ध निपटारे की हिदायत; जनदर्शन में 24 आवेदन, सड़क से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending