Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

राजस्व विभाग की कार्यशाला में शामिल हुई कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अप्रैल 2023 को कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की द्वि-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के प्रथम दिवस  में अपर कलेक्टर रायगढ़ राजीव पाण्डेय ने नजूल भूमि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं राजस्व विभाग के पदाधिकारियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान किया। उन्होंने शासकीय भूमि के प्रबंधन, नीलामी, आबंटन, पट्टा वितरण, भूमिस्वामी एवं व्यवस्थापन, भूमिहीन व्यक्ति (पट्टाधृति अधिकारों का प्रदान किया जाना) अधिनियम, 1984 के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। वरिष्ठ सेवानिवृत विशेष सचिव पी. निहलानी ने भू-राजस्व संहिता के बारे में जानकारी दी। श्री निहलानी ने विलयीकृत रियासत के समय से भू-राजस्व संहिता का इतिहास बताते हुए धारा 165 के विभिन्न उपधाराओं की व्याख्या करते हुए भूमि व्यपवर्तन, अंतरण एवं आदिवासी भूमि हस्तांतरण के संबंध में जानकारी दी एवं अपने व्यापक कार्यानुभावों को साझा किया, जो निश्चित रूप से राजस्व मामलों के निराकरण हेतु मददगार साबित होंगे। श्री निहलानी ने सुझाव दिया कि राजस्व संहिता की किताब के एक-एक शब्द को ध्यानपूर्वक पढ़ा जाना चाहिए, तब कहीं जाकर समझ और स्पष्टता आती है। इसके पश्चात् भू-अर्जन के प्रावधानों की जानकारी दी। इसके अंतर्गत औद्योगीकरण, अनिवार्य अवसंचरचनात्मक सुविधाओं के विकास और नगरीकरण के लिए भूमि का अर्जन, खोज की अवधि एवं अधिसूचनाओं के संबंध में अद्यतन जानकारी दी एवं सवालों का समाधान किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम मोनिका वर्मा और डाॅ स्निग्धा तिवारी, साथ ही राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending