Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

आईटीआई छात्रों के लिए करियर गाइडेंस कार्यशाला संपन्न ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, 29 अप्रैल 2023 को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में आईटीआई के छात्रों के लिए करियर गाइडेंस वर्कशॉप का आयोजन पीथमपुर स्थित डी बी एम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में 28 अप्रैल को किया गया। वर्कशॉप में 600 से अधिक छात्रों तथा सभी 17 आईटीआई के प्रिंसिपल एवं फैकल्टी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

डिप्टी कलेक्टर नीर निधि नंदेहा के नेतृत्व में आयोजित यह वर्कशॉप दो प्रमुख विषयों पर केंद्रित रही : सबसे पहले, सशस्त्र एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती और दूसरा, आईटीआई छात्रों की अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट। संचालक सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर से सूबेदार मेजर सतीश कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उनके द्वारा भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर कार्यक्रम हेतु जागरूकता प्रदान की गई। जिला सैनिक बोर्ड बिलासपुर से सूबेदार मेजर एसएन पांडे एवं पैराकमांडो पुरुषोत्तम कुमार चंद्रा द्वारा भी अग्निविर योजना के बारे में बताया गया। जिला जांजगीर भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष जवाहरलाल यादव ने कार्यक्रम में जानकारी दी की जांजगीर जिला सेना भर्ती के विषय में अग्रणी जिलों में से है।

संघ के अन्य पदाधिकारी रोहित सारथी, असीम दीवान, प्रवीण राठौर तथा राकेश राठौर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आईटीआई बिलासपुर जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर ए के सोनी द्वारा वर्कशॉप में आईटीआई छात्रों को NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटीसशिप मेला (PMNAM) में भाग लेकर अप्रेंटिसशिप से जुड़ने को कहा गया। बिलासपुर कोनी आईटीआई से अप्रेंटीसशिप सलाहकार विक्रम सिंह ने एप्रेंटिसशिप वेबसाइट https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ का डिमॉन्सट्रेशन दिया। पोर्टल में सम्पूर्ण भारत से कंपनिया एप्रेंटिसशिप को पोर्टल में डालती है। छात्र पोर्टल में अप्रेंटिसशिप हेतु आवेदन कर सकते है। अहर्ता अनुसार कंपनियों द्वारा इंटरव्यू एवं अन्य चयन प्रक्रिया के माध्यम से एप्रेंटिस हेतु चयन किया जाता है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से यंग प्रोफेशनल मनीषा ठाकुर ने कहानी के माध्यम से करियर गाइडेंस और रोजगार संबंधित टिप्स दिए। उन्होंने नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के बारे में जानकारी दी। यह पोर्टल नियोक्ताओं और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को एक प्लेटफार्म देता है। वर्कशॉप में आईटीआई छात्रों को प्लेसमेंट सेल और एलुमनी नेटवर्क बनाकर संगठित रूप से अपने करियर हेतु प्रयास करने को कहा गया।

कार्यशाला में डीबीएम कॉलेज के डायरेक्टर आर के राठौर, सचिव ममता राठौर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नोडल आईटीआई जांजगीर प्रिंसिपल आर जी तिवारी तथा महात्मा गांधी नेशनल फेलो निखिल येड़े द्वारा किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़23 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending